आज एक नया गेमिंग स्मार्टफोन होगा लॉन्च: Nubia Red Magic 3
आज भारत में एक नया गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है। नूबिया कंपनी अपना स्मार्टफोन Nubia Red Magic 3 भारत में लॉन्च करने जा रही है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को चीन में दो महीने पहले अप्रैल में ही लॉन्च कर दिया गया है। अब इस स्मार्टफोन को कंपनी भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस फोन को आज शाम 6.30 बजे लॉन्च किया जाएगा।

इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए कुछ खास फीचर्स दिए गए हैं। जानकारों के मुताबिक इस स्मार्टफोन में गेम खेलने का अनुभव कुछ खास होगा। इस फोन को लॉन्च होने के बाद यूज़र्स ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि इस स्मार्टफोन में क्या-क्या खास हो सकता है।
इस स्मार्टफोन में 6.65 इंच का बड़ी फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR AMOLED मोड के साथ आता है। इसका मतलब है कि इस फोन का शानदार और बड़ा डिस्प्ले भी गेमिंग एक्सप्रियंस को काफी बढ़िया करेगा। इसके अलावा इस फोन में Qualcomm Snapdragon 855 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं शानदार ग्राफिक्स का अनुभव देने के लिए इस स्मार्टफोन में Adreno 640 graphics processing unit (GPU) दिया गया है।
इन सबके अलावा इस स्मार्टफोन गेमिंग के लिए सबसे खास चीज कूलिंग सिस्मट भी दी गई है। आपने अक्सर देखा होगा कि मोबाइल पर ज्यादा हेवी गेम्स ज्यादा वक्त तक खेलने पर मोबाइल फोन काफी गर्म हो जाता है। जिसके बाद यूज़र्स डर जाते हैं कि कहीं फोन ब्लास्ट ना हो जाए। इस वजह से इस फोन में कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसे लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी कहते हैं। इसके अंदर इंटरनल टर्बो फैन दिए गए हैं, जो फोन को गर्म नहीं होने देते हैं।
इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो चीन के हिसाब से ही भारत में भी इसकी कीमत हो सकती है। इस फोन का पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी चीन में कीमत RMB 2,899 है यानि लगभग 30,100 रुपए। इसका दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की चीन में कीमत RMB 3,199 है, जो लगभग 33,250 रुपए है।
इसका तीसरा वेरिएंट 8GB+128GB वाला है, जिसकी चीन में कीमत RMB 3,199 है यानि करीब 36,400 रुपए। वहीं इसका इस फोन का सबसे बड़ा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की चीन में कीमत RMB 4,299 है, जो करीब 44,700 भारतीय रुपए के बराबर है। लिहाजा हम उम्मीद कर रहे हैं कि भारत में भी इस फोन की कीमत चीनी कीमत के आस-पास ही होगी।


Click it and Unblock the Notifications








