Home
News

आज से हर किसी के पास हो सकता है रिलायंस जियो 4जी सिम!

By Agrahi

रिलायंस जियो अब ऑफिशिल हो चुका है। रिलायंस सालाना बैठक में मुकेश अंबानी ने कई महत्वपूर्ण एलान किए थे, जिनमें से एक यह भी था कि रिलायंस जियो 4जी सिम 5 सितंबर से सभी के लिए उपलब्ध होगा। जिसका मतलब है अब आप कभी रिलायंस स्टोर में जाकर अपना जियो 4जी सिम प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही जियो की फ्री सेवाओं का भी भरपूर लाभ उठा सकते हैं।

रिलायंस जियो इससे पहले तक कुछ ही यूज़र्स के लिए उपलब्ध था, जो कि ट्रायल बेस पर था। जिसमें प्रीव्यू ऑफर भी था, जो कि आपको 90 दिनों की फ्री सेवाएं देता है। अब यह ट्रायल ऑफर आपके लिए बन गया है 'वेलकम ऑफर'। जो कि सभी यूज़र्स के लिए 31 दिसंबर तक फ्री सेवाएं देता है।

रिलायंस जियो की बैठक में ही अंबानी ने कई बेहतरीन और आकर्षक टैरिफ प्लान भी पेश किए हैं, जो कि वाकई कमाल हैं। प्रीव्यू ऑफर से तो रिलायंस सभी को लुभा ही रहा था, अब रिलायंस के शानदार टैरिफ प्लान को जानकार सभी यह सिम पाना चाहते हैं।

आपको बता दें कि रिलायंस ने ईकेवाईसी एक्टिवेशन की सुविधा पेश की है, जिसमें आपका 4जी सिम मिनटों में ही एक्टिवेट हो जाएगा।

ईकेवाईसी

ईकेवाईसी

केवाईसी का मतलब है अपने ग्राहक को जानना(नो यौर कस्टमर), यानि कि उसकी जानकारी लेना। इस प्रक्रिया में ग्राहक का वेरिफिकेशन होता है ऑनलाइन तरीके से। जिससे सभी काम जल्दी हो सके।

साधारण प्रक्रिया

साधारण प्रक्रिया

जब आप सिम खरीदने जाते हैं तब आपको कुछ डाक्यूमेंट्स अपने साथ रखने होते हैं, जिसके बाद आपको कुछ फॉर्म्स भी भरने होते हैं। इस सब प्रक्रिया में काफी समय लगता है, जबकि ईकेवाईसी में यह पूरी प्रक्रिया कहीं गुना तेज और बेहतर हो जाएगी।

ईकेवाईसी बेहतर है

ईकेवाईसी बेहतर है

प्रोसेस को काफी सिंपल बनाने के लिए, ईकेवाईसी में आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है। जिसके जरिए आपका वेरिफिकेशन काफी जल्दी हो जाता है। यह सुविधा यूआईडीएआई द्वारा दी गई है।

आधार कार्ड नंबर

आधार कार्ड नंबर

इस प्रक्रिया के लिए आपको स्टोर में अपना आधार कार्ड नंबर देना होगा। जिसके बाद फिंगरप्रिंट स्कैनर में आपके फिंगरप्रिंट स्कैन किए जाएंगे। यानी कि केवल आधार कार्ड से आपका वेरिफिकेशन पूरा हो जएगा।

ईकेवाईसी प्रोसेस का लाभ

ईकेवाईसी प्रोसेस का लाभ

ईकेवाईसी प्रोसेस से आपका काम बेहद जल्दी हो जाता है। इसके अलावा आपको भी कई अन्य डाक्यूमेंट्स के चक्कर में नहीं पड़ना होता है, आपको चाहिए बस अपना आधार कार्ड नंबर।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance jio Launch : anyone can get reliance jio sim card from today. It is official now.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X