Google pixel 3 और Pixel 3 XL हुआ लॉन्च, जानिए भारत में क्या होगी कीमत
Google के नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित 'Made by Google' हार्डवेयर इवेंट में गूगल ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 3 और Pixel 3 XL को लॉन्च किया है। ये दोनों फोन एक-दूसरे से बहुत ज्यादा अलग नहीं हैं।

इन दोनों फोन में डिस्प्ले, बैटरी और डिजाइन का अंतर है। Pixel 3 की स्क्रीन 5.5 इंच की है तो वहीं Pixel 3 XL की स्क्रीन 6.3 इंच की है। इस इवेंट में गूगल के इन स्मार्टफोन्स के अलावा भी काफी चीजों को लॉन्च किया गया। हम अपने इस आर्टिकल में गूगल के इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में बात करेंगे।
Google Pixel 3 स्पेसिफिकेशन
पहले हम गूगल पिक्सल 3 की बात करते हैं। इस फोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी फ्लैक्सिबल ओलेड डिस्प्ले है। जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है। वहीं इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इस फोन का स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। यानि कि इस फोन में डिस्प्ले टूटने का डर भी नहीं है।
कैमरा और स्टोरेज
इस फोन में स्मार्टफोन 12.2 मेगापिक्सल के साथ आता है। साथ ही हैंडसेट में 1.4 माइक्रॉन पिक्सल साइज़, एफ/1.8 अपर्चर और 76 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है। फीचर्स की बात की जाए तो फोन में रियर कैमरा डुअल पिक्सल फेज़ डिटेक्शन के साथ ऑप्टिकल व इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन, स्पेक्ट्रल और फ्लिकर सेंसर जैसे कई फीचर शामिल हैं। यूजर्स रियर कैमरे के इस्तेमाल से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।
बता दें, फोन के फ्रंट पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें से पहला कैमरा 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। जो एफ/2.2 अपर्चर, 97 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और फिक्स्ड फोकस से लैस है। वहीं दूसरा कैमरा भी 8 मेगापिक्सल के साथ आता है। जो एफ/1.8 अपर्चर, 75 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और फेज़ डिटेक्शन के साथ ऑटोफोकस करने में यूजर्स को आसानी देता है।
स्टोरेज और अन्य फीचर्स
स्टोरेज की बात करें तो Google Pixel 3 स्मार्टफोन 64 जीबी और 128 जीबी वाले दो इनबिल्ट स्टोरेज ऑपशन के साथ आता है। फोन की सबसे खास बात यह है कि हैंडसेट फोटो और वीडियो के लिए अनलिमिटेड स्टोरेज का वादा किया है। बता दें, यह सुविधा 31 जनवरी 2022 तक रहेगी। वहीं फोन में कनेक्टिविटी के लिए जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास और गूगल कास्ट कनेक्टिविटी जैसे फीचर दिए गए हैं।
साथ ही फोन एक्टिव एज सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिया गया है। फोन में 2,915 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी 5 मिनट के चार्ज में 7 घंटे की बैटरी लाइफ दावा करती है। साथ ही बैटरी ची वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, फास्ट वायरलेस चार्जिंग पिक्सल स्टैंड के साथ काम करेगा।
कीमत और उपलब्धता
Google Pixel 3 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 71,000 रुपए होगी वहीं 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 80,000 रुपए होगी। Google Pixel 3 XL के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 83,000 रुपए होगी, वहीं 28 जीबी वेरिएंट 92,000 रुपए में उपलब्ध होगा। भारत में इन दोनों फोन की प्री-बुकिंग कल यानि 11 अक्टूबर से शुरू होगी। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक इन स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, पूर्विका, बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स और विजय सेल्स के रिटेल स्टोर में बेचा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications