Home
News

1599 रुपए में शानदार कीबोर्ड और माउस का कॉम्बो सेट हुआ लॉन्च

वायरलेस परिधीय तकनीक में Rapoo ने X1800S वायरलेस कीबोर्ड और माउस कॉम्बो लॉन्च किया है। यह विशेष रूप से आज की लाइफस्‍टाइल को ध्‍यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। X1810 वायरलेस माउस और कीबोर्ड कॉम्बो की कीमत 1599 रुपये है और यह 2.4GHz बैंड पर काम करता है। कंपनी का दावा है कि इसकी रेंज 10 मीटर है। कीबोर्ड एक पूर्ण आकार का है और ज्यादा फैला हुआ नहीं है।

1599 रुपए में शानदार कीबोर्ड और माउस का कॉम्बो सेट हुआ लॉन्च

यह लाइटवेट और कॉम्पैक्ट कीबोर्ड काफी मजबूत है। इस कीबोर्ड में हथेली की बनावट बनी हुई है, जिसको हम अपने हिसाब से इसे एडजस्‍ट कर सकते हैं। इसमें बटनों को आप अपने हिसाब से कस्‍टमाइज़ कर सकते हैं, इसकी कीज़ 1000 डीपीआई हाई-डेफिनिशन ट्रैकिंग इंजन से लैस है, जो कर्सर को स्‍मूथ बनाती है। Rapoo ऊर्जा बचत तकनीक के साथ कीबोर्ड और माउस दोनों ही 12 महीने तक बिना किसी रुकावट के काम करते हैं।

जानिए इनकी खास बात

X1800S कॉम्बो वायरिंग की दिक्‍कतों को दूर करता है। लंबी दूरी वाला वायरलेस ब्लूटूथ कनेक्शन देरी, ड्रॉपआउट और दखल अंदाजी को दूर करता है। 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वायरलेस तकनीक आपको 10 मीटर की दूरी से डेस्‍कटॉप का उपयोग करने की अनुमति देता है। Rapoo X1800S कीबोर्ड आरामदायक है और माउस उपयोगकर्ता के हाथ में आराम से फिट हो जाए ऐसे डिज़ाइन किया गया है। यह कॉम्बो एक किफायती दाम में वायरलेस कनेक्टिविटी और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी देता है।

1599 रुपए में शानदार कीबोर्ड और माउस का कॉम्बो सेट हुआ लॉन्च

इस डिजाइन ऐसे तैयार किया गया है जो एक काम के दौरान किसी तरह की आवाज़ न करे। इसकी कीज़ को 1.5 (mm) और 5 मिलियन कीज़ लाइफ के साथ बनाया गया है, ताकि अधिक समय तक काम करना आसान हो सके। 3 साल की वारंटी वाला यह प्रोडक्‍ट खुदरा और भारत के ईकॉमर्स स्टोर पर उपलब्‍ध है।

इसका Fn keys आपको जैसे मीडिया प्लेयर, होम पेज, वॉल्यूम समायोजन आदि चलाने के लिए क्‍विक एक्‍सेस देता है। Rapoo की ऊर्जा बचत के साथ कीबोर्ड और माउस दोनों की तकनीक बिना किसी रुकावट के 12 महीने के लिए काम करते हैं। आप इसी तरह की तकनीक और गैजेट्स की तमाम ख़बरों के लिए गिज़बॉट हिंदी से जुड़े रहे। आप हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक करके भी सभी लेटेस्ट ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
In wireless peripheral technology, Rapoo launched the X1800S wireless keyboard and mouse combo. It has been specially designed keeping in mind today's lifestyle. The X1810 Wireless Mouse and Keyboard Combo price is Rs 1599 and works on the 2.4GHz band.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X