Samsung Galaxy S10e का Cardinal Red कलर वेरिएंट में जल्द होगा लॉन्च
Samsung ने कुछ समय पहले ही Samsung Galaxy S10 और Samsung Galaxy S10 Plus स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। हालांकि लॉन्च के बाद बताया जा रहा था कि कंपनी इन स्मार्टफोन के नए कलर वेरिएंट 'Cardinal Red' में जल्द लॉन्च कर सकती है। वहीं अब बताया जा रहा है कि कंपनी अपने Galaxy S10 सीरीज के सबसे अफोर्डेबल स्मार्टफोन Galaxy S10e के Cardinal Red कलर को पेश कर सकती है।

बता दें, टिपस्टर Roland Quandt ने WinFuture के लिए लिखी अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि सैमसंग बहुत जल्द Galaxy S10 सीरीज के अपने स्मार्टफोन्स को नए रेड कलर के वेरिएंट को पेश करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि रेड कलर वेरिएंट वाला Galaxy S10 सीरीज के स्मार्टफोन अगले हफ्ते से यूरोप के बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। वहीं दूसरे बाजारों में स्मार्टफोन को 10 जून को लॉन्च किया जा सकता है।
Samsung Galaxy S10e : स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S10e स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 5.8-inch full-HD+ AMOLED पैनल दिया गया है। फ्रंट में एक होल के साथ सेल्फी कैमरा दिया गया है। Galaxy S10e में दाईं ओर पावर बटन के ऊपर कैपेटिव फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। भारत में Galaxy S10-सीरीज को octa-core Exynos 9820 SoC के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं, ग्लोबली स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855SoC का इस्तेमाल किया गया है।
स्टोरेज के लिए फोन में 6GB / 8GB RAM के साथ 128GB/256GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात करें तो Galaxy S10e स्मार्टफोन ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 12-megapixel और सेकेंडरी कैमरा 12-megapixel का है जो LED प्लैश के साथ आता है। सेल्फी के लिए 10-megapixel का कैमरा मौजूद है। स्मार्टफोन 3,100mAh की बैटरी के साथ आता है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
अब भारतीय यूज़र्स अपने इस नए स्मार्टफोन वेरिएंट का इंतजार कर रहे हैं। इस नए स्मार्टफोन का लुक काफी शानदार होने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि यूज़र्स इस नए रेड वेरिएंट को कितना पसंद करते हैं। आप गैजेट्स, टेक्नोलॉजी की सभी ताजा ख़बरों को हिंदी में जानने के लिए गिजबॉट हिंदी से जुड़े रहे। इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके भी सभी ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications