Oppo F9 और Oppo F9 Pro इंडिया में हुआ लॉन्च, 25 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस
Oppo F9 और Oppo F9 Pro को भारत में आज लॉन्च कर दिया गया। ओप्पो के इन दोनों स्मार्टफोन में सिर्फ रैम का अंतर है। ओप्पो एफ 9 में 4 जीबी रैम है जबकि ओप्पो एफ 9 प्रो में 6 जीबी रैम दिया गया है। इन दोनों की इंटरनल स्टोरेज क्षमता 64 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इस फोन की कुछ खास बातों पर ध्यान दें तो इनमें 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो एचडीआर क्षमता के साथ आता है। इसके अलावा दोनों फोन में दो-दो रियर कैमरा सेटअप लगा हुआ है। इन दोनों फोन के रियर कैमरा का प्राइमरी सेंसर 16 और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन में एआई ब्यूटी तकनीक और फेस अनलॉक सपोर्ट भी है।
डिजाइन, कलर और फीचर्स
इस फोन V आकार का वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच है। फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा साथ ही फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर दिया जाएगा। ओप्पो एफ9 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित कलर ओएस 5.2 स्किन के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन सनराइज़ गोल्ड, ट्वाइलाइट ब्लू और स्टारी पर्पल कलर में लॉन्च किया गया है। वहीं, सनराइज़ रेड और ट्वाइलाइट ब्लू वेरिएंट टेक्सचर्ड ग्रेडिएंट डिज़ाइन में तैयार किया गया है।
फोन की उपलब्धता
Oppo F9 Pro की बिक्री अमेजन, फ्लिपकार्ट समेत पेटीएम मॉल और कुछ चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर में होगी। आपको बता दें कि यह फोन 31 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि इस फोन के लिए फ्लिपकार्ट पर आज यानि की मंगलवार से प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। ध्यान देने वाली बात है कि यूजर्स को प्री-ऑर्डर करने का फायदा भी हो रहा है। प्री-बुकिंग करने वाले यूजर्स को जियो की तरफ से 3.2 टीबी तक फ्री इंटरनेट डेटा दिया जा रहा है। जिसकी वजह से ग्राहकों को कुल 4,900 रुपए का बड़ा फायदा होगा। इसके अलावा अगर आप एसबीआई डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करेंगे तो आपको एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ 5% का कैशबैक भी मिलेगा।
कीमत और ऑफर्स
इसके अलावा फोन एक्सचेंज ऑफर और बिना ब्याज वाले ईएमआई ऑप्शन भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। आपको बता दें कि ओप्पो एफ 9 फिलहाल मार्केट में उपलब्ध नहीं होगा। कंपनी ने कहा कि ओप्पो एफ 9 को भी जल्द ही भारत में उपलब्ध कराया जाएगा। अब इस फोन की कीमत पर बात कर लेतें हैं। ओप्पो एफ 9 प्रो की कीमत 23, 990 रुपए होगी जोकि 6 जीबी वेरिएंट के साथ आएगा। वहीं ओप्पो एफ 9 की कीमत 19,990 रुपए होगी जोकि 4 जीबी वाला वेरिएंट हैं।


Click it and Unblock the Notifications