Home
News

Samsung Galaxy A20 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

नए साल के साथ सैमसंग कंपनी अपनी M सीरीज और A सीरीज को बढ़ाने पर फोकस कर रही है। कंपनी ने अपनी M सीरीज के चलते तीन स्मार्टफोन को पहले ही लॉन्च कर दिया है। वहीं, A सीरीज के चलते भी A30 और A50 स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च किया जा चुका है। बता दें, अब सैमसंग ने रूस में आयोजित एक इवेंट में Galaxy A20 स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर दिया है।

Samsung Galaxy A20 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग Galaxy A20 कीमत

सैमसंग के नए Galaxy A20 स्मार्टफोन की बात करें तो कंपनी ने हैंडसेट को रूस में 13,990 RUB यानी करीब 14,900 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया है। रूस में मौजूद सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और ब्रांडेट रिटेल स्टोर और पार्टनर स्टोर की मदद से इस स्मार्टफोन को खरीदा जा सकेगा। हालांकि कंपनी ने अभी इस बात की जानकारी नहीं दी है कि वह इस स्मार्टफोन को बाकी देशों में लॉन्च करेगी या नहीं। अनुमान लगाया जा रहा है कि अपनी बाकी A सीरीज के स्मार्टफोन की तरह कंपनी इस हैंडसेट को भारत में जरुर लॉन्च करेगी।

Galaxy A20 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने स्मार्टफोन में 6.4 इंच की सुपर AMOLED इनफिनिटी-वी डिस्प्ले को पेश किया है। वहीं, बाकी लॉन्च किए गए स्मार्टफोन की तरह Galaxy A20 में भी वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच को लॉन्च किया गया है। Galaxy A20 ऑक्टा-कोर Exynos 7884 SoC के साथ आता है। जिसमें दो परफॉर्मेंस कोर में 1.6GHz और 1.35GHz पर क्लॉक शामिल हैं। कंपनी ने इसे अभी केवल एक ही वेरियंट के साथ लॉन्च किया है।

जिसमें 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। हालांकि स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल (13+5 मेगापिक्सल) कैमरा सेटअप दिया है। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा मौजूद है। फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बता दें, स्मार्टफोन 4000mAh की बैटरी के साथ आता है। हालांकि यह फास्टचार्जिंग को सपोर्ट नहीं करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has also launched the Galaxy A20 smartphone at an event organized in Russia. Speaking of Samsung's new Galaxy A20 smartphone, the company has launched the handset in Russia with a price of 13,990 RUB ie 14,900 rupees. Now it has to be seen when Samsung company launches this smartphone in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X