Home
News

Honor Play के दो वेरिएंट इंडिया में लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

By Devesh

भारत में रोज एक नया स्मार्टफोन लॉन्च होना एक आम बात हो गई है। भारत में स्मार्टफोन के बड़े बाजार को देखते हुए सभी स्मार्टफोन कंपनी भारत में अपने नए नए फोन लॉन्च करती है। आज Huawei के सब-ब्रांड Honor ने आज अपना एक और नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का नाम Honor Play है। Honor कंपनी का यह नया स्मार्टफोन हॉनर प्ले बिक्री के लिए एक्सक्लूसिव तौर से ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर उपलब्ध होगा। यह फोन आज शाम 4 बजे से बिकना शुरू हो जाएगा। यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक और नेवी ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।

Honor Play के दो वेरिएंट इंडिया में लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

Honor Play का दो वेरिएंट लॉन्च

आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन सबसे पहले जून के महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। उस वक्त इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट को लॉन्च किया गया था। एक 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट था तो दूसरा 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट था। अब भारत में भी इन दोनों वेरिएंट को मार्केट में उतारा गया है।

स्मार्टफोन के फीचर्स

इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। यह एक डुअल सिम फोन है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट काम करता है। इसके साथ इस फोन में G72 GPU भी काम करता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 पर आधारित है और EMUI 8.2 पर चलेगा।

कैमरा सेटअप

इस स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स पर गौर करें तो इसमें भी एआई फीचर के साथ डुअल कैमरा सेटअप है। इसके रियर कैमरा का प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें एफ/2.0 अपर्चर शामिल है।

स्टोरेज और कनेक्टिविटी

इसके अलावा इस स्मार्टफोन में दोनों 4 जीबी और 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट में 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। जिसे जरूरत पड़ने पर 256 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इन सब के अलावा इस फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें 4G VOLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। इस फोन की बैटरी भी 3750 एमएएच की है जो फोन को बढ़िया पॉवर देती है।

कीमत और उपलब्धता

अब इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करते हैं। इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत 19,999 रुपए से शुरू होती है। इस फोन का 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट 19,999 रुपए में मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट 23,999 रुपए में मिलेगा। यह दोनों वेरिएंट अमेजन इंडिया के साथ-साथ HiHonorStore पर भी उपलब्ध होंगे। वोडाफोन ने इस फोन को खरीदने पर एक ऑफर भी रखा है। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो इसके साथ वोडाफोन की ओर से ग्राहकों को एक साल तक हर महीने 10 जीबी डेटा मुफ्त दिया जाएगा। इसके साथ-साथ अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today Huawei's All-Brand Honor has launched the new Smartphone Honor Play. This new Smartphone of Honor Company will be available exclusively for e-commerce site Amazon India for Honor Play sale. This phone will start selling from 4 o'clock today. It has variants with 4 GB and 6 GB RAM, which has an internal storage of 64 GB.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X