Xiaomi Redmi 6 Pro और Mi Pad 4 हुआ लॉन्च, जानें खास फीचर्स और कीमत
चीन की टॉप स्मार्टफोन कंपनियों में से एक ज़ियोमी रेडमी ने रविवार शाम को अपनी नए स्मार्टफोन रेडमी 6 प्रो को लॉन्च किया है। इसी के साथ ज़ियोमी ने अपना एमआई पैड 4 (MI Pad 4) भी लॉन्च किया है। काफी टाइम से इन दोनों डिवाइस के लॉन्च होने की चर्चाएं हो रही थी। आखिरकार रविवार शाम को चीन में इन दोनों डिवाइस को लॉन्च कर ही दिया गया। अब जल्द ही इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।

रेडमी 6 प्रो की खास बातें
ज़ियोमी स्मार्टफोन रेडमी 6 प्रो की अगर बात करें तो यह 5.84-इंच 19: 9 डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा, एक ऑक्टो-कोर स्नैपड्रैगन 625 एसओसी, एक 4000 एमएएच बैटरी, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, साथ ही साथ एआई फेस अनलॉक, ब्यूटीफिकेशन, पोर्ट्रेट जैसे कई फीचर्स इस फोन में हैं। रेडमी 6 प्रो की यहीं विशेषताएं इसे आईफोन एक्स के स्टाइल जैसा बनाता है। हालांकि इस स्मार्टफोन का बाकी स्टाइल रेडमी नोट 5 प्रो के जैसा ही है।
रेडमी 6 प्रो की कीमत
ज़ियोमी रेडमी 6 प्रो के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत CNY 999 (यानी करीब 10,400 रुपए) है। वहीं 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की चीन में कीमत CNY 1,199 (यानी करीब 12,500 रुपए) है। इसके अलावा 4 जीबी वेरिएंट और 64 जीबी वेरिएंट की चीन में कीमत करीब 1,299 (यानी 13,600 रुपए है) यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू, गोल्ड, पिंक और रेड कलर के वेरिएंट में मिलेंगे।
रेडमी 6 प्रो के फीचर्स
शाओमी रेडमी 6 प्रो स्मार्टफोन 4000mAh बैटरी के साथ आएगा और ये फोन एंड्रॉइड 8.1 (ऑरियो ) के साथ कंपनी के अपने ओएस MIUI 9 पर चलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाईफाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPS + GLONASS जैसे ऑप्शन हैं।
शाओमी के इस स्मार्टफोन में 2GHz ओक्टाकोर प्रोसेसर दिया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया होगा, जो एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। फोन के फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 5 मेगापिक्सल का होगा। फोन के बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट स्कैनर दिया होगा।
एमआई पैड 4 के फीचर्स
वहीं अब अगर ज़ियोमी द्वारा लॉन्च किए गए दूसरे डिवाइस एमआई पैड 4 की बात करें तो उसमें भी कई विशेषताएं हैं।8 इंच फुल एचडी (1920x1200 पिक्सेल्स) वाले इस टैबलेट में 16:10 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। वाई-फाई वर्जन के साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले Xiaomi Mi Pad 4 की करीब 11,500 रुपये होगी। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले टैबलट की कीमत करीब 14,600 रुपये होगी। इसके अलावा वाई-फाई+एलटीई वर्जन के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले Mi Pad 4 की कीमत 15,600 के आसपास होगी। यह टैबलट ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा।


Click it and Unblock the Notifications








