Oneplus 7 सीरीज के साथ लॉन्च हुआ बुलेट वायरलेस 2 ईयरफोन
वनप्लस से अपने OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इन दोनों ही स्मार्टफोन्स का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। वनप्लस ने इस इवेंट को बंगलुरू में आयोजित किया। इसी के साथ इवेंट को बंगलुरू सहित न्यूयॉर्क और लंदन में भी इवेंट का आयोजन किया गया था।

हालांकि कंपनी ने अपने इस इवेंट में एक और डिवाइस को लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने बुलेट वायरलेस 2 ईयरफोन को भी लॉन्च कर दिया है। बता दें, नए वायरलेस डिवाइस ओरिजिनल बुलेट वायरलेस का अगला वर्जन है। कंपनी के इस ईयरफोन को भारत में सेल के लिए जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।
बुलेट वायरलेस 2 स्पेसिफिकेशन
बुलेट वायरलेस 2 ईयरफोन की बात करें तो ईयरफोन में डुअल मूविंग आयरन कोप्लेट्स किया गया है, जिससे आपको क्रिस्प साउंड और बैलेंस ट्रेबल और बेस मिलेगा। इस ईयरफोन के साथ आप हर एक बीट को आसानी से सुन सकते हैं। कंपनी ने अपने इस ईयरफोन में aptX HD कोडेक को पेश किया है, जो यूजर्स को हाई रेजॉल्यूशन ऑडियो देने में सक्षम है। ईयरफोन मैग्नैटिक कंट्रोल फीचर के साथ आता है जिसे आप पॉज़ और प्लेबैक सिर्फ एक सिंगल क्लिक पर कर सकते हैं।
बुलेट वायरलेस 2 में वॉर्प चार्ज टेक दिया गया है, जो आपकी चार्जिंग स्पीड को 100 प्रतिशत तक बढ़ाता है। ईयरफोन को 10 मिनट चार्ज करने के बाद 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ईयरफोन को डबल टैब करने पर लैपटॉप से स्मार्टफोन पर स्विच किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो ब्रैंड न्यू बुलेट वायरलेस इयरफोन की कीमत अमेजन और कंपनी की वेबाइट पर 5,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








