सिर्फ 1,799 रुपए में लॉन्च हुआ फोन, जानिए इसकी स्पेसिफिकेशन
रिलायंस जियो का फीचर फोन सभी को काफी पसंद है। अपने पहले जियोफोन की सफलता के बाद कंपनी ने एक और फीचर फोन लॉन्च किया। जो यूजर्स की सारी जरुरतो को पूरा करने में सक्षम है। वहीं, रिलायंस जियो की तरह भारतीय स्मार्टफोन लावा कंपनी ने भी अपना फीचर फोन बाजार में उतार दिया है।

कंपनी ने अपने इस फीचर फोन को Lava 32 Super के नाम से लॉन्च किया है। फोन की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत मात्र 1,799 रुपये है। कंपनी ने अपने इस फीचर फोन में 2,500mAh की बैटरी दी है। बता दें, यह एक ड्यूल-सिम डिवाइस है। Lava ने बताया कि उनके इस नए फीचर फोन को भारत के 75,000 रिटेल स्टोर द्वारा खरीदा जा सकेगा।
यह भी पढ़ें:- Lava कंपनी के सभी लेटेस्ट स्मार्टफोन और फीचर फोन के बारे में जानने के लिए क्लिक करें
Lava 32 Super स्पेसिफिकेशन
Lava ने अपने इस फीचर फोन को ब्लैक रेड और सनराइज गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 2.4-इंच की कलर डिस्प्ले दी गई है। फोन को स्लीक तरीके से डिजाइन किया गया है। फीचर फोन एक्सटर्नल माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है। जिसकी मदद से फोन की स्टोरेज को 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो फोन के बैक में VGA कैमरा दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 1.3-मेगापिक्सल का है।
फोन में फीचर्स की बात करें तो इसमें म्यूजिक प्लेयर, MP4/3GP वीडियो प्लेयर और रिकॉर्डिंग फीचर के साथ वायरलैस FM रेडियो भी दिया गया है। जो यूजर्स का मनोरंजन कराता है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 30 घंटों तक का टॉक-टाइम बैकअप दे सकती है। यूजर्स की सहुलियत के लिए फोन को एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं, फोन की इन-बॉक्स एसेसरीज पर छह महीने की गारंटी भी मुहैया कराई गई है।


Click it and Unblock the Notifications








