Home
News

लावा ने लांच किए दो नए एंड्रायड बजट स्‍मार्टफोन

इंडियन मोबाइल मैन्‍यूफैक्‍चर लावा ने 3जी 356, 3जी 402 नाम से दो नए हैंडसेट लांच किए हैं। ड्युल कोर प्रोसेसर से लैस दोनों स्‍मार्टफोन की कीमत 5,000 रुपए से कम है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि लावा बजट सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। लावा ने अपने नए स्‍मार्टफोनों में 3जी कनेक्‍टीविटी दी है जो कम बजट की रेंज के स्‍मार्टफोन में कम ही देखने को मिलती है।

लावा के कोफाउंडर और डायरेक्‍टर हरी ओम राय के अनुसार भारत में इंटरनेट यूजरों की संख्‍या में तेजी से बढ़ोत्‍तरी हो रही है। लोग अब मोबाइल में ज्‍यादा से ज्‍यादा इंटरनेट प्रयोग कर रहे हैं जिसकी वजह से लावा उपभोक्‍ताओं को कम कीमत में बेहतरीन फीचरों वाले हैंडसेट उपलब्‍ध करा रहा है। लावा के 3जी 402 हैंडसेट में 4 इंच की डब्‍लूवीजिए स्‍क्रीन दी गई है जो 480x800 रेज्‍यूलूशन पिक्‍सल सपोर्ट करती है। साथ में 1.2 गीगाहर्ट ड्युल कोर प्रोसेर और 256 रैम और 512 एमबी रैम सपोर्ट मौजूद है।

यूजर फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ा सकता है। इसके अलावा फोन में 3जी सपोर्ट और ड्युल सिम की सुविधा दी गई है। फोटो कैपचरिंग के लिए लावा 3जी 402 में 3 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा और फ्रंट वीजिए कैमरा दिया गया है। कीमत को देखते हुए हैंडसेट में दी गई 1,500 एमएएच की लियॉन बैटरी अच्‍छा बैटरी बैकप देती है। लावा ने 3जी 402 को 5499 रुपए में लांच किया है।

लावा ने लांच किए दो नए एंड्रायड बजट स्‍मार्टफोन

वहीं लावा के दूसरे फोन 3G 356 की बात करें तो इसमें 3.5 इंच की एचवीजिए स्‍क्रीन दी गई है जो 480 x 320 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है, हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट ड्युल कोर प्रोसेसर दिया गया है साथ में 256 एमबी रैम और 512 एमबी रोम कनेक्‍टीविटी दी गई है। पिछले मॉडल की तरह लावा 356 में भी माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक मैमोरी एक्‍पेंड कर सकते हैं। लावा 356 को कंपनी ने 4,499 रुपए में लांच किया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X