Home
News

Lava A77 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 6,099 रुपए

लावा ने अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किय ए77।

By Agrahi

अपने बजट स्मार्टफोन के रेंज का विस्तार करते हुए लावा ने एक नया स्मार्टफोन ए77 भारत में लॉन्च कर दिया है। लावा का यह नया फोन 4जी VoLTE सपोर्ट के साथ आता है। फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

लावा ए77 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 6,099 रुपए

फोन की कीमत 6,099 रुपए रखी गई है, हालाँकि कुछ ऑफलाइन रिटेलर इसे 4,999 रुपए की कम कीमत में दे रहे हैं। लावा ए77 स्मार्टफोन ब्लू, गोल्ड और ग्रे कलर वैरिएंट में आता है।

डिस्प्ले और प्रोसेसर

डिस्प्ले और प्रोसेसर

लावा ए77 में 4.5 इंच का डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। जिसका रेजोल्यूशन 480*800 पिक्सल है। इस फोन में 1.3GHz क्वाड कोर एसओसी प्रोसेसर भी दिया गया है।

रैम और स्टोरेज

रैम और स्टोरेज

इस हैंडसेट में 1जीबी की रैम है और फोन 8जीबी इनबिल्ट स्टोरेज भी दी गई है। इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है, माइक्रोएसडी की मदद से स्टोरेज को 32जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा

कैमरा

लावा ए77 स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ आता है। साथ ही फोन में 5 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा भी है। दोनों में ही एलईडी फ़्लैश मोड्यूल है। इसमें एचडीआर, फोटो टाइमर और ग्रिड जैसे फीचर्स हैं।

सॉफ्टवेयर और बैटरी

सॉफ्टवेयर और बैटरी

लावा का यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 2000mAh की रिमूवेबल बैटरी है।

कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी

लावा ए77 एक डूअल सिम स्मार्टफोन है। इस फोन में 4जी VoLTE सपोर्ट है, इसके अलावा फोन वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0 और माइक्रो यूएसबी के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lava A77 with 4G VoLTE support launched at rs 6099. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X