Lava Agni 4 जल्द भारत में लॉन्च: मेटल बॉडी, फ्लैट एज और दमदार फीचर्स का झलक
भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava अपनी अगली धाकड़ पेशकश Lava Agni 4 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि फोन नवंबर में भारत में एंट्री करेगा। नया टीजर देखकर साफ है कि इस बार Lava डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी पर बड़ा दांव खेलने वाला है।
कंपनी ने पोस्ट में लिखा "Forged from metal-because plastic dreams shatter" यानी समझ लीजिए, इस बार पूरा गेम मेटल बिल्ड क्वालिटी पर है। टीजर में फ्लैट एज, मेटल फ्रेम और मेटल फिनिश वाले पावर वॉल्यूम बटन दिखे हैं। बैक में एक हॉरिजॉन्टल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल भी नजर आ रहा है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है।

संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक Lava Agni 4 की कीमत भारत में करीब ₹25,000 हो सकती है। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छी टक्कर देगा।
संभावित फीचर्स
- 6.78-इंच FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
- 4nm MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर
- UFS 4.0 स्टोरेज सपोर्ट
- 7,000mAh से ज्यादा बैटरी
- डुअल 50MP रियर कैमरा सेटअप
- प्रीमियम मेटल बॉडी + फ्लैट एज डिजाइन
यानी, इस बार Lava डिजाइन और बैटरी दोनों में बड़ा गेम खेलने वाली है।
Lava Agni 3 का कंपेरिजन
याद दिला दें, पिछला Lava Agni 3 2024 अक्टूबर में आया था ₹20,999 की शुरुआती कीमत पर। खास बात थी इसका 1.74-इंच रियर AMOLED टच पैनल और Dimensity 7300X चिपसेट।
Agni 3 फीचर्स
- 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz
- 50MP + 8MP + 8MP ट्रिपल रियर कैमरा
- 16MP फ्रंट कैमरा
- 5,000mAh बैटरी + 66W चार्जिंग
क्या खास होने वाला है?
Lava इस बार प्रीमियम मेटल डिजाइन,बड़ी बैटरी और नया प्रोसेसर फोन में लगा रहा है। कुल-मिलाकर लावा का अपकमिंग फोन बजट सेगमेंट में तहलका मचा सकता है। यह फोन उन लोगों की पहली पसंद बनेगा, जिन्हें कम दाम में कॉलिंग, नॉर्मल ब्राउजिंग और वीडियो देखने के लिए फोन चाहिए। फिलहाल इसके बारे में ज्यादा डिटेल नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों ज्यादा डिटेल रिवील हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








