ये कंपनी स्मार्टफोन पर दे रही है 100% मनी बैक
इंडियन स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava ने हाल ही में 3 नए स्मार्टफोन्स Z60, Z70 और Z80 पेश किए हैं। कंपनी ने इन Z सीरिज स्मार्टफोन को मिड रेंज स्मार्टफोन में पेश किया है। अगर आप इन फोन को खऱीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। लावा ने ऐलान किया है कि इन फोन को खरीदेन के महीने भर के अंदर अगर यूजर्स फोन वापिस करते हैं, तो उन्हें 100 परसेंट मनी बैक दिया जाएगा।

अभी तक आपने किसी स्मार्टफोन की बिक्री के लिए तरह-तरह के ऑफर्स के बारे में सुना होगा, लेकिन आपको बता दें इस तरह का ऑफर देने वाली लावा पहली कंपनी है। कंपनी के मुताबिक, अगर यूजर्स फोन खरीदने के 30 दिनों के अंदर फोन वापस करते हैं, तो उन्हें पूरे पैसे वापस मिलेंगे। हालांकि फोन को वापिस करते समय किसी तरह की टूटफूट नहीं होनी चाहिए।
पढे़ं- Smartphone बन जाएगा माउस और कीबोर्ड, फॉलो करें ये स्टेप्स
लावा ये ऑफर हाल ही में लॉन्च हुए तीनों स्मार्टफोन Z60, Z70 और Z80 पर दे रही है। कंपनी इस ऑफर के तहत यूजर्स के बीच मोबाइल पहुंचाना चाहती है। इस ऑफर का एक पक्ष ये भी मान सकते हैं कि कंपनी अपने हैंडसेट को लेकर काफी सिक्योर है और उसे पूरी उम्मीद है कि यूजर्स के हाथों में ये फोन पहुंचने के बाद यूजर्स इसे लौटाना नहीं चाहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
