Lava BeU: वुमेन स्पेशल फोन हुआ लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
लावा कंपनी ने 7,000 रुपए से भी कम कीमत में एक बहुत अच्छा स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। इस फोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसे खास तौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया है। इसका मतलब है कि इस फोन का डिजाइन कुछ ऐसा है कि वो महिलाओं के लिए स्पेशल है।

Lava कंपनी का नया फोन
इस स्मार्टफोन का नाम Lava BeU है। इस फोन की कीमत 6,888 रुपए है। इस कीमत में यूज़र्स को इस फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की सुविधा मिलेगी। इस फोन को कंपनी ने रोज़ पिंक कलर में पेश किया है। इस फोन को लावा इंटरनेशनल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।
इस फोन की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.08 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा इस फोन के डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है, जो 2.5D कर्व्ड ग्लास और वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ पेश किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 10 गो एडिशन चलेगा, जिसमें दो नैनो सिम का सपोर्ट दिया गया होगा।
इस फोन का स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
लावा का यह नया फोन ऑक्टा-क्रो प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, जिसकी स्पीड 1.6 गीगाहर्ट्ज़ है। इस प्रोसेसर के साथ इस फोन में कंपनी ने 2 जीबी DDR4 रैम दिया है। इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का एक कैमरा दिया है।
इस फोन को कंपनी ने 32 जीबी के स्टोरेज के साथ पेश किया है लेकिन इस फोन के स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में कंंपनी ने 4060 एमएएच की एक बैटरी दी है और इस फोन का बैकअप काफी शानदार बताया जा रहा है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि इस फोन की बैटरी को एक बार चार्ज करने पर 16 घंटे तक फोन को इस्तेमाल किया जा सकता है।
आपको बता दें कि लावा कंपनी इस फोन के अलावा भी अपने 4 नए फोन को 5 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है। उन आने वाले नए फोन्स के बारे में भी कहा जा रहा है कि उनकी कीमत 10,000 से 15,000 रुपए की बीच होगी।


Click it and Unblock the Notifications








