Home
News

घरेलू कंपनी ला रही दो सस्ते फोन, पावरफुल फीचर्स के साथ जल्द मारेंगे एंट्री

घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी LAVA इस समय भारतीय स्मार्टफोन बाजार में तेजी से अपने पैर जमा रही है। नई Bold सीरीज, Storm Play, Storm Lite और Prowatch Xtreme स्मार्टवॉच के बाद अब कंपनी इस महीने दो नए स्मार्टफोन Blaze AMOLED 2 और Blaze Dragon को लॉन्च करने जा रही है।

ये दोनों स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किए जाएंगे और खासतौर पर Gen Z यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। कंपनी के अनुसार, Blaze AMOLED 2 जहां प्रीमियम डिजाइन और शानदार डिस्प्ले का अनुभव देगा, वहीं Blaze Dragon परफॉर्मेंस और प्रोसेसिंग पावर पर केंद्रित होगा।

घरेलू कंपनी ला रही दो सस्ते फोन

Blaze AMOLED 2 की खासियत

  • शानदार AMOLED डिस्प्ले और स्लीक डिजाइन
  • सोशल मीडिया रील्स, वेब सीरीज और मल्टीटास्किंग में मिलेगा स्मूद अनुभव
  • स्टॉक एंड्रॉइड का साफ-सुथरा इंटरफेस, बिना किसी ब्लोटवेयर के

पिछले मॉडल Blaze AMOLED में 6.67 इंच की 3D AMOLED स्क्रीन है। इसमें 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए लावा के फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसका अंतूतू स्कोर 4.20 लाख से ज्यादा आता है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी मिलती है। फोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च हुआ था। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Blaze Dragon की खासियत

  • हाई परफॉर्मेंस पर केंद्रित स्मार्टफोन
  • गेमिंग, हेवी मल्टीटास्किंग और तेज रेस्पॉन्स देने का दावा
  • बेहतर स्टोरेज क्षमता, दमदार बैटरी और मजबूत डिजाइन

फिलहाल, कंपनी ने इन दोनों फोनों की सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस महीने के अंत तक ये दोनों फोन भारतीय मार्केट में एंट्री कर सकते हैं। अगले हफ्तों में इनके बारे में ज्यादा डिटेल रिवील किए जाने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत 20,000 रुपये से कम ही होगी। इन फोन्स का मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद दूसरी कंपनियों के डिवाइस से होगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X