देसी कंपनी के 'ड्रैगन' फोन में मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर, कीमत भी होगी किफायती
Lava Blaze Dragon की लॉन्च डेट कन्फर्म करने के बाद देसी कंपनी लावा ने प्रोसेसर की डिटेल रिवील कर दी है। स्मार्टफोन 25 जुलाई को इंडियन मार्केट में एंट्री करने वाला है। लॉन्च से पहले इसके बारे में कई तरह की जानकारी मिल गई है।
फोन की एक्सपेक्टेड कीमत भी लिस्ट की गई है। अपकमिंग फोन के बारे में जो कुछ भी इंटरनेट और सोशल मीडिया पर आ चुका है। सब यहां बताने वाले हैं।

लावा के फोन में रियर पैनल पर डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलेगी। जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर होगा। ब्लेज ड्रैगन मॉडल के लीक हुए डिजाइन रेंडर में रेनबो कलर का रियर कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है। कंपनी ने पहले ही बताया था कि इसके साथ Blaze AMOLED 2 भी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।
Lava Blaze Dragon फीचर्स
कंपनी ने एक X पोस्ट में पुष्टि की है कि लावा ब्लेज ड्रैगन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 2 चिपसेट से लैस होगा। पोस्ट में दी गई हैंडसेट की तस्वीर में निचले किनारे पर स्पीकर ग्रिल, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक दिखाई दे रहा है।
लावा ब्लेज ड्रैगन के रेंडर्स से पता चलता है कि यह फोन गोल्डन कलर में उपलब्ध होगा। इस बीच टिप्सटर अभिषेक यादव ने एक X पोस्ट में दावा किया है कि आगामी लावा ब्लेज ड्रैगन की भारत में कीमत 10,000 रुपये से कम हो सकती है। लावा ब्लेज ड्रैगन भारत में 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च होगा और अमेजन के जरिये देश में अवेलेबल होगा।
अन्य लीक से पता चला है कि लावा ब्लेज ड्रैगन में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है जो 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके स्टॉक एंड्रॉइड 15 पर चलने की उम्मीद है। फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज हो सकती है। इसे 4GB+128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट में पेश किए जाने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








