10,000 रुपये से भी कम में खरीदें देसी iPhone 13, जानें डिटेल्स
Lava Blaze जो iPhone 13 की तरह दिखता है उसको भारत में काफी सस्ती कीमत के साथ लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसे ग्लास ब्लैक सपोर्ट करने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया जा रहा है जो 14 जुलाई से 12 बजे से फ्लिपकार्ट के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध होगा। डिवाइस के अन्य मुख्य आकर्षण में एक मीडियाटेक SoC, एक बड़ी बैटरी और इसके बैक साइड का एक ट्रिपल-कैमरा सेटअप शामिल है। आइये एक नजर डालते हैं इस लेटेस्ट देसी iPhone 13 अर्थात Lava Blaze के फीचर्स और प्राइस पर।

Lava Blaze की भारत में कीमत
लावा ब्लेज़ को भारत में 3GB RAM और 64GB स्टोरेज स्पेस के साथ सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 8,699 रुपये है और यह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यदि आप लावा स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग करते हैं, तो आपको लावा प्रोबड्स की एक जोड़ी फ्री में मिलेगी।
Lava Blaze को चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जिसमें ग्लास ब्लैक, ग्लास रेड, ग्लास ब्लू और ग्लास ग्रीन शामिल हैं। यह आईफोन 13 की तरह दिखने वाला एक बढ़िया बजट स्मार्टफोन साबित हो सकता है।
Lava Blaze के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स
लावा ब्लेज़ एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है जो इसके रियर में एक प्रीमियम ग्लास पैनल के साथ आता है। स्मार्टफोन में 6.5 इंच का वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। यह 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला IPS LCD पैनल के साथ आता है।
लावा का यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो A22 प्रोसेसर से पावर लेता है जिसे 3GB RAM और 64GB स्टोरेज स्पेस के साथ जोड़ा गया है। साथ ही, वर्चुअल RAM के रूप में RAM को और 3GB तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन 256GB तक स्टोरेज स्पेस को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है।

कैमरा फीचर की बात करें, तो यह 13MP के प्राइमरी सेंसर और दो अन्य सेंसर के साथ ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ आता है। जबकि इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके रियर कैमरा में ब्यूटी मोड, नाइट मोड, मैक्रो मोड और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
सॉफ्टवेयर की बात करें, तो Lava Blaze एंड्रॉइड 12 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर रन करता है। इसमें ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, डुअल-सिम सपोर्ट और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट सहित कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। हालांकि यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करता है और 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications