Lava ला रहा सस्ता और तगड़ा फोन, 8 अप्रैल को होगा लॉन्च; मिलेंगे एक से बढ़कर एक फीचर्स
घरेलू कंपनी Lava एक अफोर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अपकमिंग फोन के लिए अमेजन पर चुपके से एक लैंडिंग पेज भी लाइव हो गया है। Lava Bold 5G के नाम से लाए जा रहे फोन के कई स्पेसिफिकेशन भी यहां रिवील कर दिए गए हैं।
इसके डिजाइन और कीमत के बारे में भी पता चल गया है। फोन अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाला है। आइए, जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल...

Lava Bold 5G के कन्फर्म स्पेसिफिकेशन
माइक्रोसाइट के अनुसार, अपकमिंग लावा बोल्ड 5जी में 6.67 इंच की कर्व्ड एजस वाली एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी। स्क्रीन FHD+ रेजॉल्यूशन और 120 हर्टज रिफ्रेश रेट के साथ काम करेगी। बोल्ड 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा। डिस्प्ले को GC ग्लास प्रोटेक्शन इसे सेफ किया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
जिसे 4जीबी और 6जीबी रैम के साथ जोड़ा जाएगा। इसमें 8जीबी वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिलेगा। इसमें 64GB और 128GB स्टोरेज दी जाएगी। डिवाइस 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh बैटरी के साथ आ रहा है।
कैमरा सेटअप और ओएस
स्मार्टफोन में राउंड कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक सेकेंडरी सेंसर दिया जाएगा, जिसके बारे में जानकारी नहीं है। इसमें एलईडी फ्लैश मिलेगी। सेल्फी लवर्स के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
अपकमिंग फोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। फोन को एंड्रॉइड 15 ओएस मिलेगा, साथ में दो साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और IP64-रेटेड चेसिस दिया जाएगा।
Lava Bold 5G प्राइस और अवेलेबिलिटी
लावा बोल्ड 5जी 10,999 रुपये में बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया जाएगा। यह इसका स्पेशल लॉन्च प्राइस होगा। इसकी लॉन्चिंग 8 अप्रैल को होने वाली है। फोन सफायर ब्लू शेड में आ रहा है। फोन केवल दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस फोन को सेगमेंट का सबसे किफायती 5जी स्मार्टफोन बता रही है।


Click it and Unblock the Notifications








