Home
News

अरे वाह! iPhone 16 Pro जैसा लुक, कीमत सिर्फ 6699 रुपये; मिलेगी 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी

घरेलू कंपनी लावा ने अफोर्डेबल सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Lava Bold N1 Pro नाम से लाए गए फोन में कम कीमत में ठीक-ठाक खूबियां ऑफर की गई हैं। आज इस फोन की पहली सेल लाइव हुई है। iPhone 16 Pro जैसे दिखने वाले फोन की कीमत कितनी है और इसमें क्या कुछ स्पेसिफिकेशन मिलते हैं। यहां बताने वाले हैं।

अरे वाह! iPhone 16 Pro जैसा लुक, कीमत सिर्फ 6699 रुपये

Lava Bold N1 Pro प्राइस और सेल

4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले बोल्ड N1 प्रो की कीमत 6,799 रुपये है। यह टाइटेनियम गोल्ड और स्टील्थ ब्लैक वेरिएंट में उपलब्ध है। बोल्ड N1 प्रो की सेल 2 जून यानी आज से शुरू हो रही है।

फोन एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon India पर उपलब्ध है। लावा चेकआउट के दौरान एक विशेष कूपन कोड के जरिए N1 प्रो पर 100 रुपये की छूट भी दे रहा है।

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

बोल्ड एन1 प्रो में 6.67-इंच HD+ पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा सेटअप और 8MP का सेल्फी शूटर दिया गया है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर UNISOC T606 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB LPDDR4X रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

स्टोरेज को 256GB तक एक्सपैंड भी किया जा सकता है। फोन एंड्रॉइड 14 पर रन करता है और इसमें 18W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक और IP54 की रेटिंग मिलती है।

लावा बोल्ड एन1 के स्पेसिफिकेशन

बोल्ड एन1 में 6.75 इंच का बड़ा एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें 13MP का रियर कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा है। यह डिवाइस UNISOC ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज शामिल है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

यह एंड्रॉइड 14 (गो एडिशन) पर काम करता है, जो एंट्री-लेवल डिवाइस के लिए डिजाइन किया गया एक हल्का वेरिएंट है। बोल्ड एन1 में 5,000mAh की बैटरी लगी है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है और इसमें फेस अनलॉक, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर है। यह IP54 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X