Home
News

लावा आईरिस एक्‍स 8, 2 जीबी रैम वो भी सिर्फ 8,999 रुपए में

स्‍मार्टफोन मार्केट में लावा ने आईरिस सीरीज के अंदर एक्‍स 8 नाम से नया स्‍मार्टफोन लांच किया है जो फ्लिपकार्ट में आज 12 बजे से मिलना शुरु हो जाएगा। लावा ने एक्‍स 8 के लिए एयरटेल के साथ एक करार भी किया है जिसके तहत एयरटेल की सर्विस फोन में यूज़ करने पर 500 एमबी 3जी डेटा दो महिनों के लिए फ्री दिया जाएगा। जहां पर 3जी सर्विस नहीं मिल रही है वहां पर ये 2जी डेटा में कनर्वट हो जाएगा। इसके अलावा कंपनी फोन के साथ फ्री फ्लिपकवर भी दे रही है।

पढ़ें: आपके फोन पर बच्चों की पूरी रिपोर्ट देगा यह एप

लावा आईरिस एक्‍स 8, 2 जीबी रैम वो भी सिर्फ 8,999 रुपए में

लावा आईरिस एक्‍स 8 में ड्युल सिम और एंड्रायड 4.4 किटकैट ओएस दिया गया है, कंपनी का कहना है फोन में एंड्रायड का 5.0 लॉलीपॉप अपडेट भी मिलेगा लेकिन इसकी समय सीमा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। फोन में 5 इंच की एचडी आईपीएस स्‍क्रीन दी गई है। इसकी प्रोसिसिंग पॉवर की बात करें तो आईरिस एक्‍स 5 में 1.4 गीगाहर्ट का ऑक्‍टाकोर प्रोसेसर लगा हुआ है साथ में 2 जीबी रैम और माली 450 जीपीयू इसे फास्‍ट प्रोसेसिंग करने में मदद करते हैं।

पढ़ें: 16 फरवरी से बंद हो हो रहा है जीटॉक

लावा आईरिस एक्‍स 8, 2 जीबी रैम वो भी सिर्फ 8,999 रुपए में

फोन का मेन कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है और सेकेंडरी कैमरा 3 मेगापिक्‍सल का है। इसमें फुल एचडी वीडियो रिकार्डिंग सपोर्ट के साथ पैनोरमा, एचडीआर मोड, फेस डिटेक्‍शन और स्‍माइल शॉट के साथ वॉयस कैपचरिंग ऑप्‍शन दिए गए हैं।

इसमें दिए गए कनेक्‍टीविटी फीचरों पर नजर डालें तो एक्‍स 8 में 3जी, जीपीआरएस, वाईफाई, माइक्रोयूएसबी और ब्‍लूटूथ जैसे ऑप्‍शन आपको मिलेंगे। फोन में 2500 एमएएच की बैटरी लगी हुई है जिसके बारे में कंपनी ने ज्‍यादा जानकारी नहीं दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Lava Iris X8 is a dual-SIM (GSM+GSM) smartphone which runs Android 4.4 KitKat out-of-the-box. The company claims that the handset is upgradable to Android 5.0 Lollipop
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X