Home
News

8,499 रुपए के टैब में ड्युल सिम के साथ लीजिए वॉयस कॉल का मजा

By Rahul

इंडियन मोबाइल मैन्‍यूफैक्‍चर लावा मोबाइल ने नया 3जी बेस वॉयसल कॉल टैबलेट बाजार में लांच किया है। आईवरी एस नाम के एंड्रायड टैब को लावा ने 8,499 रुपए में लांच किया है। ऑनलाइन स्‍टोर के अलावा लावा आईवरी एस रीटेल स्‍टोर में ग्रे और व्‍हाइट कलर ऑप्‍शन के साथ बाजार में मिलेगा। टैब में ड्युल सिम कार्ड सपोर्ट दिया गया है जिसमें 3जी कार्ड भी प्रयोग किए जा सकते हैं।

एंड्रायड के 4.2.2 जैलीबीन ओएस पर रन करने वाले आईवरी एस में 7 इंच की टीएफटी एलसीडी स्‍क्रीन दी गई है जो 1024x600 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट करती है। पॉवर के लिए 1.2 गीगाहर्ट का ड्युल कोर मीडियाटेक कार्टेक्‍स ए7 प्रोसेसर दिया गया है साथ में माली 400 जीपीयू और 1 जीबी रैम इनबिल्‍ड है। लावा आईवरी में 3.2 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा साथ में फ्लैश सपोर्ट दिया गया है। वहीं वीडियो चैटिंग के लिए 0.3 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है।

टैब की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्‍पेंड कर सकते हैं। कनेक्‍टीविटी के लिए वाईफाई, जीपीआरएस, 3जी, माइक्रोयूएसबी सपोर्ट दिया गया है। टैब में कई प्री इंस्‍टॉल एप्‍लीकेशन भी दी गईं हैं जैसे ओपेरा मिनी, हंगामा, वाट्स ऐप, पेटीएम। नए टैब की लांचिंग के दौरान लावा इंटरनेशनल के कोफाउंडर और डायरेक्‍टर एसएन राय ने कहा नया आइवरी एस टैब युवाओं की जरूरत को ध्‍यान में रखते हुए कम कीमत में लांच किया गया है जो इंटरटेनमेंट के साथ कनेक्‍टीविटी की सभी जरूरतों को पूरा करता है।

1

1

Android v4.1 (Jelly Bean) OS

2

2

7-inch Capacitive Touchscreen with 1024 x 600 Resolution

3

3

2 MP Primary Camera and 0.3 MP Secondary Camera

4

4

1 GB DDR3 RAM

5

5

Dual SIM (3G + 2G)

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X