लावा का पहला नोटबुक Lava helium 14 लॉन्च, कीमत 14,999 रु
नोटबुक कैटेगरी में लावा ने भी अपनी दावेदारी साबित करते हुए अपना पहला नोटबुक 'हेलियम 14' लॉन्च किया है। इस नोटबुक के लिए कंपनी ने माइक्रोसॉफट और चिप मेकर कंपनी इंटेल के साथ भागीदारी की है, ताकि ग्राहकों को सरल और यूजर फ्रेंडली अनुभव दिया जा सके।

कंपनी ने Lava helium 14 की कीमत 14,999 रुपये रखी है और इसे एक्सक्लूसिव रूप से फ्लिपकार्ट पर गुरुवार को लॉन्च किया गया है, इसकी सेल शुरू हो चुकी है।
लावा के उत्पाद प्रमुख गौरव निगम ने कहा, "हेलियम 14 स्मार्ट कारोबारियों, युवा पेशेवरों और छात्रों के लिए एक हैंडी डिवाइस है। यह निरंतर नवाचार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है और इस तथ्य का प्रमाण है कि हम उपभोक्ता की जरूरतों को समझते हैं।"

इंटेल 'एटम' प्रोसेसर से लैस 'हेलियम 14' में 14.1 इंच फुल एचडी वाला डिस्प्ले दिया गया है। इस नोटबुक में 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी की है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
यह विंडोज 10 प्लेटफार्म पर आधारित है। लावा के इस नोटबुक का वजन 1.4 किलोग्राम है। इसमें 10,000 एमएएच की बैटरी लगी है जो कंपनी के मुताबिक दिन भर आराम से चल जाती है।


Click it and Unblock the Notifications








