Home
News

9,999 रुपए में लेना चाहते हैं वॉयस कॉलिंग एंड्रायड टैबलेट ?

By Rahul

लावा ने भारतीय बाजार में अपनी टैबलेट रेंज को बढ़ाते हुए नया वॉयस कॉलिंग एंड्रायड टैबलेट 9,999 रुपए में लांच किया है। घरेलू मैन्‍यूफैक्‍चर कंपनी लावा नया QPAD e704 एक्‍सक्‍लूसिव फ्लिपकार्ट पर दो हफ्तो के लिए बिक्री के लिए उपलब्‍ध है। वैसे इंडियन मार्केट में अगर वॉयस कॉल टैब की रेंज पर नजर डालेंगे 9,999 रुपए में काफी कम टैब नजर आएंगे हां अगर वाईफाई टैब की बात करें तो थोड़े पैसे डालकर सैमसंग, डेल और एचपी टैब आप ले सकते हैं लेकिन इसमें सिम सपोर्ट आपको नहीं मिलेगा।

पढ़ें: सबसे ज्‍यादा बिकने वाले एंड्रायड स्‍मार्टफोन है ये

9,999 रुपए के लावा क्‍यूपैड में 7 इंच की स्‍क्रीन के साथ क्‍वॉड कोर ब्रॉडकॉम प्रोसेसर दिया गया है जो 1.2 गीगाहर्ट की स्‍पीड से रन करता है। टैब में 1 जीबी की रैम दी गई है, वॉयस कॉलिंग के लिए क्‍यूपैड में ड्युल सिम का सपोर्ट दिया गया है यानी अगर आप चाहें तो एक सिम से इंटरनेट और दूसरे सिम को वॉयस कॉल के लिए प्रयोग कर सकते हैं। टैब में एंड्रायड का जैलीबीन ओएस दिया गया है, कंपनी ने इसके अपग्रेड को लेकर फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं दी है।

पढ़ें: कालेज स्‍टूडेंट्स के लिए बेस्‍ट हैं ये एंड्रायड टैबलेट

9,999 रुपए में लेना चाहते हैं वॉयस कॉलिंग एंड्रायड टैबलेट ?

टैब का भार 280 ग्राम है इसमें 3500 एमएएच बैटरी दी गई है अगर आप टैब से डेटा किसी दूसरी डिवाइस में भेजना चाहते हैं या फिर कहीं बाहर इंटरनेट का प्रयोग करना चाहते हैं तो इसके लिए वाईफाई, ऐज, जीपीआरएस, माइक्रोयूएसबी, एचडीएमआई और 3जी सपोर्ट दिया गया है। लावा इंटरनेशनल के को फाउंडर एसएन राय के अनुसार क्‍यूपैड न सिर्फ आज की युवा पीढ़ी के लिए एक बेहतरीन डिवाइस है बल्‍कि ये कंपनियों के कर्मचारियों को भी कम कीमत में शानदार फीचर देता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X