घरेलू कंपनी मचाएगी धमाल! जल्द लॉन्च करेगी दो सस्ते फोन; फीचर्स होंगे जबरदस्त
Lava Upcoming Smartphones: घरेलू कंपनी Lava जल्द ही भारतीय मार्केट के लिए अपने पिटारे से दो नए बजट स्मार्टफोन निकालने वाला है। अपकमिंग Lava Storm Play और Storm Lite को 5G कनेक्टिविटी, आकर्षक डिजाइन और शानदार परफॉर्मेंस के साथ लाया जा रहा है।
लावा स्टॉर्म प्ले भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जिसमें MediaTek Dimensity 7060 SoC प्रोसेसर मिलेगा। यह Dimensity 6080 का अपग्रेड वर्जन है। इसे 2023 में आए लावा स्टॉर्म 5G में लगाया गया था।

Lava Storm Play में क्या होगा खास?
कंपनी के अनुसार, लावा स्टॉर्म प्ले में LPDDR5 और UFS 3.1 की सुविधा होगी, जो बजट सेगमेंट में आसान मल्टीटास्किंग, फास्ट ऐप लोडिंग समय और शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस देगी। इसके अलावा स्मार्टफोन में 5G कैपिबिलिटीज और बोल्ड डिजाइन होगा।
जैसा कि बताया लावा स्टॉर्म प्ले में मीडियाटेक डाइमेंशन 7060 चिपसेट होने की पुष्टि की गई है। मीडियाटेक ने अभी तक यूरोप के बाहर के देशों में इस प्रोसेसर को अनवील नहीं किया है। इस खास चिपसेट को हाल ही में ग्लोबल लॉन्च इवेंट में मोटो G56 पर लॉन्च किया गया था।
फोन के स्पेसिफिकेशन से पता चलता है कि डाइमेंशन 7060 एक ऑक्टा-कोर चिप है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz है और इसे 6nm प्रोसेस पर बनाया गया है। इसमें IMG BXM-8-256 GPU है। दूसरी तरफ कंपनी ने अभी तक लावा स्टॉर्म लाइट के बारे में ज्यादा डिटेल नहीं दी है, लेकिन नाम से पता चलता है कि यह स्टॉर्म सीरीज का अफोर्डेबल फोन होगा।
Lava Storm series प्राइस और अवेलेबिलिटी
लावा ने अभी तक स्टॉर्म प्ले और स्टॉर्म लाइट की भारत में कीमत की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, पिछले लावा स्टॉर्म 5G को 13,499 रुपये में लॉन्च किया गया था, नए स्टॉर्म स्मार्टफोन भी 15,000 रुपये से कम कीमत में एंट्री कर सकते हैं।
लावा स्टॉर्म प्ले और स्टॉर्म लाइट लॉन्च के बाद अमेजन और लावा ई-स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। आने वाले दिनों में इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा डिटेल रिवील की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications