Lava Z50 भारत में लॉन्च, 2400 रुपए में खरीदने का मौका
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava ने भारत में अपना पहला एंड्रॉइड गो स्मार्टफोन Lava Z50 भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को एंट्री लेवल स्मार्टफोन कैटेगिरी में पेश किया है। इस फोन को 4400 रुपए में लॉन्च किया है। हालांकि इस फोन के लिए लावा ने टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के साथ साझेदारी की है।
इस साझेदारी के तहत इस स्मार्टफोन पर 2000 रुपए कैशबैक मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत सिर्फ 2400 रुपए रह जाती है। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेक्स के साथ इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

लावा ने एयरटेल के साथ मिलकर इस फोन को मेरा पहला स्मार्टफोन मुहिम के तहत पेश किया है। इस फोन को गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।
लावा Z50 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

लावा Z50 में 4.5 इंच के डिस्प्ले दिया है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा दिया है। इस फोन का फ्रंट कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इसका रियर कैमरा बोकेह इफेक्ट के साथ आता है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये फेस ब्यूटी और कई फिल्टर्स के साथ आता है।

इस फोन में क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर दिया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.1 गीगाहर्ट्ज़ है। ये फोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो गो एडिशन पर चलता है। रैम की बात करें, तो ये 1 जीबी की है और इंटरनल स्टोरेज 8 जीबी का है। इस फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
लावा के इस फोन में 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPS, 5.0 ऑडियो जैक और माइक्रो USB 2.0 पोर्ट दिया है। लावा ने इस फोन को 2 साल की वारंटी और 1 साल की स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी के साथ लॉन्च किया है।
लावा Z50 पर कैशबैक-
एयरटेल इस फोन पर 2000 रुपए कैशबैक ऑफर कर रहा है। इस कैशबैक ऑफर के तहत यूजर को पहले 18 साल में 3500 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। इसके बाद अगले 19 से 36 महीनों के बीच रुपए का और रिचार्ज कराना होगा, जिसके बाद यूजर्स के पास एयरटेल वॉलेट में 2000 रुपए कैशबैक आ जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








