Home
News

6,499 रुपए में नया Lava Z60 हुआ लॉन्च

By Agrahi

लावा ने बजट सेगमेंट में बड़ी ही शांति से अपना नया स्मार्टफोन Z60 लॉन्च कर दिया है. इस फोन की कीमत 6,499 रुपए रखी गई है. हालांकि भारत के कई स्टोर्स में इस फोन की कीमत 5,500 रुपए में सेल के लिए उपलब्ध होगा. यह फोन गोल्ड और ब्लैक कलर वैरिएंट में उपलब्ध होगा.

6,499 रुपए में नया Lava Z60 हुआ लॉन्च

बता दें कि यह वही फोन है जिसे पहले Geekbench लिस्टिंग में स्पॉट किया गया था. लावा के फोन के फीचर्स लॉन्च से पहले ही सामने आ गए थे. जिनमें काफी कुछ समानताएं भी हैं. लावा ज़ी60 बजट स्मार्टफोन है और यह एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

लावा ज़ी60 इस बजट रेंज में श्याओमी रेड्मी 4, रेड्मी 4ए, नोकिया 3 और मोटो c प्लस जैसे फोन के साथ कम्पटीशन में होगा.

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें लावा ज़ी60 स्मार्टफोन 5 इंच की FWVGA IPS डिस्प्ले के साथ आता है, इस फोन में एंड्रायड नॉगट पर आधारित स्टार OS 4.1 दिया गया है. यह फोन 1.1GHz क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ आएगा. इस फोन की रैम 1जीबी की है और इसकी स्टोरेज 16जीबी की है. माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इंटरनल स्टोरेज को और बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा ऑप्टिक्स के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ ही इसमें फ़्लैश लाइट भी है. वहीँ इसका फ्रंट कैमरा भी 5मेगापिक्सल का है और फ़्लैश लाइट के साथ आता है. इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी LTE, वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे ऑप्शन दिए गए हैं. फोन की बैटरी 2500mAH की है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Lava Z60 with android nougat launched in India. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X