28 जून को ले 2 और ले मैक्स 2 की पहली सेल, आज से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
लेईको के ले 2 और ले मैक्स 2 स्मार्टफोन की पहली फ़्लैश सेल 28 जून से शुरू होने जा रही है। कम्पनी ने शुक्रवार को ही इसकी जानकारी दी है। यदि आप भी इन सुपर स्मार्टफोन को खरीदने के इच्छुक हैं तो रजिस्ट्रेशन जरुर करवाएं। दोनों ही स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन 20 जून से शुरू हो रहे हैं।
लेईको ले 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 11 बजे तक और ले मैक्स 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 28, दोपहर 1 बजे तक सकेंगे। आपको बता दें ले 2 की सेल 12 बजे दोपहर और ले मैक्स 2 की सेल 28 जून को दिन में 2 बजे से शुरू होगी। आयर नज़र डालते हैं दोनों ही फोन के कुछ खास फीचर्स पर-
#1
लेईको ले 2 में आपको 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगा, जैसा कि ले 1एस में दिया था। पॉवर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट दिया गया है।
#2
ले 2 में 3जीबी की दमदार रैम है और इसकी इंटरनल मैमोरी 32जीबी है, इसमें मैमोरी बढ़ाने का विकल्प नहीं है।
#3
ले 2 में 16मेगापिक्सल का नया इमेज सेंसर है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह फोन 4जी एलटीई बैंड सपोर्ट करता है।
#4
कंपनी का फ्लैगशिप ले मैक्स 2 5.7 इंच की क्वाड एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसका प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 है।
#5
यह 4जीबी व 6जीबी के दो विकल्प के साथ आता है। ले मैक्स 2 में 32जीबी इंटरनल मैमोरी है जिसे 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
#6
फोन में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 8मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा।
#7
ले मैक्स 2 एंड्रायड 6.0मार्शमेलो पर काम करता है। फोन में 4100 mAh की बैटरी है।


Click it and Unblock the Notifications