Home
News

Foldable iPhone पर बड़ा अपडेट, अगले साल हो सकता है लॉन्च; मिलेगी खास टेक्नोलॉजी

Foldable iPhone: हाल ही में सैमसंग ने Galaxy Z Fold7 और फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ऐसे में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है कि आखिर अभी तक एपल इस रेस में क्यों नहीं कूदा है। एपल ने फ्लैगशिप मार्केट में तहलका मचाया हुआ है, लेकिन फोल्डेबल मार्केट में कंपनी ने अभी तक एंट्री नहीं की है।

हालांकि, उम्मीद है कि आने वाले महीनों में कंपनी का फोल्डेबल फोन मार्केट में एंट्री कर सकता है। हाल ही में पॉपुलर एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने फोल्डेबल आईफोन के बारे में जरूरी जानकारी बताई है।

Foldable iPhone पर बड़ा अपडेट, अगले साल हो सकता है लॉन्च

रिपोर्ट में हुआ खुलासा

एक लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि एपल अपने पहले फोल्डेबल iPhone के लिए सैमसंग डिस्प्ले (Samsung Display Company - SDC) की क्रीज-फ्री डिस्प्ले तकनीक अपनाने जा रहा है। 2026 की दूसरी छमाही में इस iPhone के लॉन्च की उम्मीद है।

जानकारों के मुताबिक, एपल ने अपने खुद के डिजाइन की बजाय SDC के हल को इसलिए चुना है ताकि बड़े स्तर पर प्रोडक्शन में स्टेबिलिटी बनी रहे।

इस फैसले से सबसे बड़ा फायदा उस सप्लायर को मिलेगा, जो SDC के साथ पहले से जुड़ा है। Fine M-Tec डिस्प्ले मेटल प्लेट (या इंटरनल हिंज) बनाने वाली प्रमुख कंपनी है, जो लंबे वक्त से SDC के साथ जुड़ी हुई है।

क्रीज की समस्या का सॉल्यूशन

फोल्डेबल डिस्प्ले में क्रीज मुख्य रूप से बार-बार मुड़ने के कारण होती हैं, जिससे डिस्प्ले मटेरियल पर तनाव पड़ता है। मेटल प्लेट इस तनाव को बैलेंस्ड करती है, जिससे डिस्प्ले अपनी फ्लैक्सिबिलिटी खोने से बचती है और क्रीज बनने की संभावना कम हो जाती है।

SDC ने एपल के लिए जो क्रीज-फ्री तकनीक तैयार की है, उसमें Fine M-Tec द्वारा डिजाइन और निर्मित मेटल प्लेट शामिल है, जो डिस्प्ले डिजाइन के साथ पूरी तरह इंटीग्रेट होती है।

वियतनाम यूनिट में बढ़ेगी प्रोडक्शन कैपिसिटी

Fine M-Tec की वियतनाम यूनिट 2026 की पहली तिमाही से एपल के लिए मेटल प्लेट की सप्लाई शुरू करेगी। इन प्लेट्स की कीमत $30-35 प्रति यूनिट रहने की संभावना है। पूरे वर्ष में 1.3 से 1.5 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट हो सकती है, जिसमें रिपेयर स्टॉक और प्रोडक्शन लॉस को ध्यान में रखा गया है।

लेजर ड्रिलिंग से बढ़ेगी तकनीकी क्वालिटी और कीमत

अब तक मेटल प्लेट्स को तैयार करने के लिए etching तकनीक का इस्तेमाल होता था। लेकिन एपल की सख्त मांगों को देखते हुए अब laser drilling अपनाया जाएगा, जिससे डिस्प्ले की मजबूती और क्रीज रेसिस्टेंस बेहतर होगी। इससे ASP (Average Selling Price) भी बढ़ेगा और Fine M-Tec की प्रॉफिटेबिलिटी व मार्केट शेयर को बढ़त मिलेगी।

सैमसंग फोल्डेबल्स की वापसी से भी लाभ

सैमसंग के नए Z Fold 7 और Z Flip 7 की 2025 में एक्सपेक्टेडड 70 लाख यूनिट्स की बिक्री होगी, जो 2024 की तुलना में 40% अधिक है। चूंकि Fine M-Tec सैमसंग का भी प्रमुख सप्लायर है, इसलिए कंपनी को ड्यूल ग्रोथ का लाभ मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X