लांच होने से पहले ही लीक हो गई इन स्मार्टफोन्स की कीमतें
माइक्रोसॉफ्ट के स्मार्टफोन लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल के बाजार में लॉन्च होने से पहले ही इनकी कीमतें लीक हो गई है। एक स्पेनिश रिटेलर ने दोनों स्मार्टफोन्स की कीमतों का खुलाया किया है। मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, लूमिया 950 एक्सएल का मूल्य 749 यूरो यानि करीब 55,000 रुपए और लूमिया 950 की कीमत 659 यूरो यानि लगभग 48,000 रुपए हो सकती है।
पढ़ें: जादुई शीशा जो अापके कपड़े भी बदलेगा

उम्मीद है कि कंपनी अक्टूबर में माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल को लांच कर सकती है। आपको बताते चले कि पहले आने वाली रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 का मूल्य आईफ़ोन 6 एक्स के समान हो सकता है। लेकिन स्पेनिश रिटेलर की माने तो डुअल सिम लूमिया 950 एक्सएल का मूल्य 749 यूरो तथा लूमिया 950 की कीमत 659 यूरो रहने की संभावना है। कुछ यूरोपीय बाजार में एप्पल आईफोन 6 एक्स के 16 जीबी माॅडल की कीमत भी लगभग इतनी ही है।
इन स्मार्टफोन्स में क्यूएचडी डिस्प्ले, 3जीबी रैम, 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज, 20 मेगापिक्सेल का रियर व 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा, 3,000एमएएच की बैटरी, वायरलैस चार्जिंग व यूएसबी टाइप सी आदि फीचर्स हो सकते हैं। वहीं, लूमिया 950 में 5.2 इंच की क्वाडकोर एचडी डिस्प्ले व स्नैपड्रगन 808 हेक्सा-कोर प्रोसेसर हो सकता है। इसके अलावा, लूमिया 950 एक्सएल में 5.7 इंच की, डिस्प्ले, क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट आॅक्टा-कोर प्रोसेसर हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







