Xiaomi Redmi 7A के बारे में जानिए कुछ खास बातें
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर शाओमी समय समय पर अपने नए सीरीज के स्मार्टफोन को बाजार में उतारती रहती है। कंपनी ने पिछले साल Redmi 6 और Redmi 6A स्मार्टफोन को बाजार में उतारा था, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। वैसे तो इन दोनों स्मार्टफोन में कुछ खास फर्क नहीं था, हालांकि कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन को अलग अलग कैमरा के साथ लॉन्च किया था।

इसके बाद कंपनी ने बाजार में Redmi 7 में लॉन्च किया। बता दें, अब खबर आ रही है कि कंपनी Redmi 7 स्मार्टफोन के बाद Redmi 7A स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। वहीं, कंपनी के Redmi 7A स्मार्टफोन को TENAA की लिस्टिंग में मॉडल नंबर M1903C3EC के साथ लिस्ट किया गया है।
कुछ ऐसा होगा Redmi 7A
Redmi 7A स्मार्टफोन को लोवर प्राइस के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जैसा Redmi 6 और Redmi 6A स्मार्टफोन के साथ हो चुका है। वहीं, सामने आई लीक्स से पता चलता है कि कंपनी अपने Redmi 7A स्मार्टफोन के बैक डिजाइन को मैट प्लास्टिक के साथ पेश करेगी वहीं इस बार कैमरा सेटअप को एकदम अलग दिया जाएगा। Redmi 7A स्मार्टफोन की लीक हुई तस्वीर में फोन के बैक में सिंगल कैमरा दिखाई दे रहा है।
इसी के साथ फोन के फ्रंट के डिजाइन में बॉटम में चिन देखने को मिल रही है। फोन के बारें में किसी भी तरह की स्पेसिफिकेशन के बारें में कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि लीक्स के मुताबिक फोन में Redmi 7 के मुकाबले कम पावरफुल चिपसेट और मैमोरी दी जा सकती है।
कंपनी ने अपने पहले लॉन्च हुए Redmi 7 के 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 8,000 रुपये में लॉन्च किया था। देखना यह है कि कंपनी अपने Redmi 7A स्मार्टफोन को किस कीमत के साथ बाजार में उतारती है।


Click it and Unblock the Notifications








