विदेशी भाषा सीखनी है तो देखिए ये वेबसाइट्स
आप में से कई लोगों का सपना होगा विदेश में जाकर एक अच्छी नौकरी, आजकल के आधुनिक युग में भाषा का ज्ञान होना बेहद जरूरी है खासकर अगर आप विदेश जाने की सोंच रहे हैं तो उस देश की भाषा तो आपको आनी ही चाहिए।
इसके लिए हर शहर में ढेरों फॉरेन लैंग्वेज के इंस्टीट्यूट खुल गए है लेकिन अगर आपके पास समय की कमी है या फिर आपके आस-पास विदेशी भाषा सिखाने के लिए कोई भी केंद्र मौजूद नहीं है तो ऑनलाइन कई ऐसी साइटें है जिनसे आप अपनी पसंद की विदेशी भाषा फ्री सीख सकते हैं। आईए नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ साइटों पर,
1
लाइव मोचा की मदद से ढेरों विदेशी भाषाएं सीखी जा सकती है, जिसमें हिन्दी भी शामिल है। साइट में यूजर एक दूसरे से जुड़ भी सकते हैं साथ ही इसमें 1 करोड़ से ज्यादा लोग नई भाषा सीख रहे हैं। भाषा सीखने के लिए फ्री और पेड दोनों तरह के ऑप्शन दिए गए है। शुरुआती तौर पर फ्री कोर्स किया जा सकता है। कोई भी भाषा सीखने से पहले साइट में एक एकाउंट बनाना होगा। साइट में जाने के लिए क्लिक करें
2
बीबीसी की लैग्वेज़ वेबसाइट में रशियन, इंग्लिश, इटेलियन जैसी कई दूसरी भाषाओं का ज्ञान दिया गया है। इसके अलावा में 40 भाषाओं का एक कोर्स भी दिया गया है। कोर्स के दौरान आपको ईमेल द्वारा कई टिप्स भी मिलती रहेंगी। साइट में जाने के लिए क्लिक करें
3
एबाउट डॉट कॉम की डिस्टेंस लर्निंग साइट की मदद से आप फ्री में विदेशी भाषा सीख सकते हैं इसके लिए आपको कोई पेमेंट करने की जरूरत नहीं। इतना ही साइट में किसी भी भाषा का उच्चारण कैसे किया जाए इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है। साइट में जाने के लिए क्लिक करें
4
ड्यूलिंगो डॉट कॉम में आप ऑनलाइन स्पेनिश, जर्मन,पुर्तगाली और ईटेलियन भाषा सीख सकते हैं। साइट में फेसबुक, गूगल प्लस और मेल के द्वारा एकाउंट लॉगइन किया जा सकता है।
5
लर्न लैंग्वेज डॉट कॉम फ्रेंच, इटेलियन, जर्मन, जापानी भाषाओं के साथ कई दूसरी भाषाएं सिखने के ऑप्शन दिए गए हैं साथ ही साइट में अलग-अलग भाषाओं की डिशनरी भी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications







