लेईको सुपर3 इको टीवी को पहले दिन 10,000 रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन
ग्लोबल इंटरनेट और टेक्नोलॉजी कंपनी लेईको ने अपने कंटेंट के साथ पेश किए इकोसिस्टम टीवी की सुपर3 सीरीज़ से भारतीय मार्केट में एक नया लेवल सेट कर दिया है। इतना ही नहीं यह ऐसे पहली कंपनी है जिसने अपने टीवी फ़्लैश सेल और रजिस्ट्रेशन मोड पर पेश किए हैं।
लेईको ने बेहतरीन प्रतिक्रिया के साथ अपने सुपर3 सीरीज़ इको टीवी के लिए रिकॉर्ड ब्रेकिंग 10,000 रजिस्ट्रेशन मात्र एक दिन में फ्लिप्कार्ट और अपने ईकॉमर्स मार्केट प्लेस लेमॉल पर प्राप्त किए हैं। इकोटीवी की पहली फ़्लैश सेल अगस्त 26 को आयजित की जाएगी, जो कि दिन में 12 बजे शुरू होगी।
अपने उपभोक्ताओं को फर्स्ट हैंड एक्सपीरियंस देने के लिए लेईको कुछ शहरों में रोड शो भी आयोजित किया है।
आइए जानते हैं इस टीवी के बारे में कुछ खास बातें-
काफी कम समय में पॉपुलर
अपने इन शानदार सुपर3 टीवी सीरीज़ से लेईको ने काफी कम समय में भारतीय मार्केट में हाई एंड लार्ज स्क्रीन टीवी के दौर को हिला कर रख दिया है। यह पहली ऐसी कंपनी है जो कि फ़्लैश सेल के जरिए अपने टीवी को पेश कर रही है।
कम कीमत
लेईको के टीवी कि पॉपुलैरिटी का सबसे बड़ा कारण इन की कीमत है। सुपर3 टीवी के 65 इंच केटेगरी में अन्य कंपनियां सामान स्पेक्स और फीचर्स के साथ जो टीवी पेश करते हैं वो करीब 3 गुना ज्यादा कीमत के हैं।
टीवी की कीमत
सुपर3 मैक्स 65 की कीमत 149,790 रुपए है, सुपर3 एक्स 65 की कीमत 99,790 रुपए है और और सुपर3 एक्स 55 की कीमत 59,790 रुपए है।
मेम्बरशिप
लेईको की सुपर3 टीवी सीरीज़ 2 साल के लेईको मेंबरशिप के साथ आते हैं, जिनकी कीमत करीब 9,800 रुपए है। यह मेम्बरशिप फुल एंटरटेनमेंट के पैकेज के साथ आता है। इस मेम्बरशिप के साथ यूज़र्स को भारत के बड़े कंटेंट लाइब्रेरी, जो कि 2000 फुल एचडी/एचडी हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्में देती है, का एक्सेस मिलता है। इसके साथ ही 100 से ज्यादा टीवी चैनल, 3.5 मिलियन गाने और 50 से अधिक लाइव कॉन्सर्ट भी मिलते हैं।
पहली फ़्लैश सेल
लेईको के सुपर3 सीरीज़ इकोटीवी की पहली फ़्लैश सेल अगस्त 26 को आयजित की जाएगी, जो कि दिन में 12 बजे शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications








