ले 2 और ले मैक्स 2 के लिए रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन!
अपनी लॉन्च के एक हफ्ते के अंदर लेईको के सेकंड जनरेशन सुपरफोन्स, ले 2 और ले मैक्स 2 के लिए लेईको ने रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन प्राप्त किए हैं। कंपनी को अपने इन दोनों फ़ोन के लिए LeMall.com व लेईको के ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिप्कार्ट पर करीब 525,000 रजिस्ट्रेशन मिले हैं।
इन दोनों धमाकेदार फोन की पहली फ़्लैश सेल 28 जून को है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। फोन के लिए रजिस्टर करने क आब कुछ ही समय बचा, यदि आपने अब तक रजिस्टर नहीं किया है तो जल्दी कर लें। रजिस्टर करने से पहले आपको दोनों फोन के फीचर्स बता देते हैं।
#1
लेईको ले 2 में आपको 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगा, जैसा कि ले 1एस में दिया था। पॉवर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट दिया गया है। ले 2 में 3जीबी की दमदार रैम है और इसकी इंटरनल मैमोरी 32जीबी है, इसमें मैमोरी बढ़ाने का विकल्प नहीं है।
#2
ले 2 में 16मेगापिक्सल का नया इमेज सेंसर है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह फोन 4जी एलटीई बैंड सपोर्ट करता है।
#3
कंपनी का फ्लैगशिप ले मैक्स 2, 5.7 इंच की क्वाड एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसका प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 है। यह 4जीबी व 6जीबी के दो विकल्प के साथ आता है। ले मैक्स 2 में 32जीबी इंटरनल मैमोरी है जिसे 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
#4
फोन में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 8मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। ले मैक्स 2 एंड्रायड 6.0मार्शमेलो पर काम करता है। फोन में 4100 mAh की बैटरी है।
#5
इन फोन्स की खरीद पर आपको 10 प्रतिशत एसबीआई कैशबैक भी मिलता है। लेकिन यह केवल फ्लिप्कार्ट की ही खरीद पर है। यूजर्स को 1,200 रुपए तक की छूट भी मिल सकती है। साथ यह आपको ईएमआई ऑप्शन पर भी मिलता है।
#6
दोनों सुपरफोंस में लेईको की एक साल की मेम्बरशिप भी दी जाएगी, जिसकी कीमत 4,900 रुपए है। साथ ही सीडीएलए इयर फोन मुफ्त मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications







