Home
News

लेईको ले 2एस में होगी 8जीबी रैम, सितम्बर में हो सकता है लॉन्च!

By Agrahi

अपने स्मार्ट और शानदार डिवाइस के बल पर लेईको ने भारत में काफी कम समय में अपनी पहचान बना ली है। अब खबरें हैं कि लेईको अपने स्मार्टफोन ले 2 के अपग्रेडेड वर्जन पर काम रही है। चीन मीडिया के अनुसार इसका अपग्रेडेड वर्जन ले 2 एस हो सकता है। इस स्मार्टफोन की एक फोटो भी वायरल हो रही है। हालाँकि कंपनी ने अभी इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं की है।

लेईको ले 2एस में होगी 8जीबी रैम, सितम्बर में हो सकता है लॉन्च!

लेईको का ये आने वाला स्मार्टफोन 8 जीबी रैम के साथ आ सकता है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यह नया स्मार्टफोन सितम्बर माह में लॉन्च हो सकता है। हो सकता है लेईको का यह स्मार्टफोन उसी दिन पेश किया जाए जिस दिन एपल अपने नया आईफोन पेश करेगी।

ये हो सकते हैं लेईको के नए स्मार्टफोन के फीचर्स-

821 चिपसेट

821 चिपसेट

लेईको के इस नए स्मार्टफोन के बारे में खबर है कि इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट हो सकता है, जो कंपनी का अब तक सबसे हाईएस्ट होगा।

8 जीबी रैम

8 जीबी रैम

इस स्मार्टफोन में 8 जीबी की दमदार रैम हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो हो सकता है कि इतनी अधिक रैम का यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन हो।

5.5 इंच डिस्प्ले

5.5 इंच डिस्प्ले

स्मार्टफोन में 5.5 इंच डिस्प्ले हो सकती है जो कि 2.5डी ग्लास के साथ आएगी। जिसका रेजोल्यूशन 1080*1920 हो सकता है।

स्टोरेज

स्टोरेज

फोन में 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी होगी। स्मार्टफोन में 3000mAh पॉवर की बैटरी होने की भी खबरें हैं।

लीक तस्वीर

लीक तस्वीर

बहरहाल स्मार्टफोन अभी तक तो अफवाह में है, इसके फीचर्स को सकता है आने वाले कुछ समय में पता चलें। फिलहाल के लिए फोन की एक तस्वीर लीक हुई है। अब यह तस्वीर इसी फोन की यह कहा नहीं जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
LeEco le 2s said to be the first 8GB ram smartphone in the world hindi. To know about this superphone go to hindi Gizbot.com
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X