Home
News

लेईको ले प्रो 3 इलीट एडिशन, 4 जीबी रैम, 16 एमपी कैमरा

लेईको ने लॉन्च किया अपना नया स्मार्टफोन लेईको ले प्रो 3 इलीट एडिशन, कीमत 16,500।

By Agrahi

चाइना ब्रांड लेईको ने अपना नया स्मार्टफोन लेईको ले प्रो 3 इलीट एडिशन लॉन्च कर दिया है। लेईको ने काफी समय बाद कोई स्मार्टफोन पेश किया है, वहीं इस बीच कई अन्य चाइनीज ब्रांड ने एक से एक स्मार्टफोन पेश किए हैं।

अब कंपनी ने इससे पहले साल 2016 सितंबर में लेईको ले प्रो 3 स्मार्टफोन पेश किया था। अब कंपनी ने इतने समय बाद फाइनली एक अन्य स्मार्टफोन को पेश करने का फैसला किया है। नया स्मार्टफोन लेईको ले प्रो 3 इलीट चाइना में सीएनवाई 1,699 यानी करीब 16,500 रुपए में पेश किया है। यह फोन कंपनी की चाइना वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध है।

लेईको ले प्रो 3 इलीट एडिशन, 4 जीबी रैम, 16 एमपी कैमरा


फोन के स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालें तो लेईको ले प्रो 3 इलीट एडिशन 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है। यह स्मार्टफोन मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट और 4जीबी रैम है। फोन की इंटरनल मैमोरी 32 जीबी की है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

लेईको का यह स्मार्टफोन 16 एमपी रियर और 8 एमपी फ्रंट कैमरा के साथ आता है। फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 4,070mAh बैटरी है। यह फोन क्वालकॉम की क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
LeEco Le Pro 3 Elite Edition with 4GB RAM and 16MP camera launched at Rs. 16,427. Read more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X