मार्किट में आया iPhone का जुड़वा भाई पर एप्पल से नहीं कोई वास्ता

LeEco S1 Pro: कई लोगों का सपना होता है एप्पल के प्रोडक्ट्स को अपना बनाने का अब चाहे AirPods हों, Mac PCs हों, या हों iPhone इसके साथ ही पिछले साल, Apple ने iPhone 14 Series लॉन्च की, जिसने कई लोगों को ज्यादा खुश नहीं किया क्योंकि स्मार्टफोन बिल्कुल अपने पहले वाले फोन iPhone 13 Series जैसा ही है। ये तो रही iPhone की बात पर आज हम आपको ऐसे स्मार्टफोन को बारे बताने वाले है जो iPhone का जुड़वा भाई लगता है जो iPhone 14 Pro के समान दिखता है। इस स्मार्टफोन का नाम है LeEco S1 Pro जो टेक ब्रांड LeEco का स्मार्टफोन है।
LeEco S1 Pro कीमत
जैसा कि GSMArena द्वारा देखा गया है, LeEco S1 Pro चीन में 8GB रैम और 128GB मॉडल के लिए CNY 899 (लगभग 10,900 रुपये) में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह iPhone 14 Pro के बेस मॉडल की तुलना में काफी सस्ता है, जिसकी कीमत 1,29,900 रुपये है इसमें 1.19 लाख रुपये का अंतर है।
LeEco S1 Pro Features
हालांकि इनके हार्डवेयर में काफीअंतर हैं, जो LeEco S1 Pro को सस्ता बनाता है। उदाहरण के लिए, स्मार्टफोन 6.5 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जबकि आईफोन 14 प्रो में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले अलग-अलग रिज़ॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट भी पेश करते हैं। LeEco S1 Pro में HD+ (720x1600px) रिज़ॉल्यूशन है, जबकि iPhone हाई-एंड 4K रिज़ॉल्यूशन है।
दिलचस्प बात यह है कि LeEco S1 Pro में पीछे की तरफ तीन कैमरे हैं और प्लेसमेंट iPhone 14 Pro के सेंसर के जैसी है। बैक में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट नॉच में 5-मेगापिक्सल है। इसके अलावा, फोन में मुश्किल से 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। iPhone14 प्रो 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
जबकि LeEco S1 Pro स्मार्टफोन ने Apple से प्रेरणा ली है। 2016 में Apple द्वारा 3.5mm ऑडियो जैक को हटाने के बाद, आज कई स्मार्टफोन निर्माताओं ने मिड-बजट और प्रीमियम डिवाइसों से कनेक्टिविटी विकल्प को हटा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








