भारतीय टीवी इंडस्ट्री में लेईको सुपर3 टीवी ने हासिल किया नया मुकाम!
ग्लोबल इंटरनेट और टेक्नोलॉजी कंपनी लेईको ने भारतीय टीवी इंडस्ट्री में नए रिकॉर्ड बनाए हैं। कंपनी ने केवल 3 दिन में अपने टीवी के 1200 यूनिट बेच दिए हैं। इस प्री सेल में कंपनी के तीनों सुपर3 टीवी में से सबसे अधिक 55 इंच के सेगमेंट को सफलता है। लेईको की ये सेल 10 से 12 अगस्त तक कम्पनी के अपने ई-कॉमर्स मार्केट प्लेस लेमॉल और फ्लिप्कार्ट पर आयोजित की गई थी।
अपने इन तीन सुपर3 टीवी के जरिए लेईको ने भारत में स्मार्ट टीवी का मतलब ही बदल दिया है। इतना ही नहीं कंपनी के इकोसिस्टम इनेबल टीवी ने भारतीय मार्केट में 4के टीवी केटेगरी में टॉप पर जगह बना ली है।
तीन स्मार्टटीवी सुपर3
कंपनी के तीन स्मार्टटीवी सुपर3 मैक्स 65, सुपर3 एक्स 65 और सुपर3 एक्स 55 हैं। सुपर3 मैक्स65 में 3डी डिस्प्ले है जबकि सुपर3 एक्स 65 में 65 इंच डिस्प्ले है और सुपर3 एक्स 55 में 55 इंच।
प्री सेल
लेईको के इन तीनों स्मार्टटीवी की प्री सेल फ्लिप्कार्ट और लेमॉल पर 10 अगस्त से 12 अगस्त तक रखी गई थी। जिसमें कंपनी को शानदार प्रतिक्रिया मिली है।
4के अल्ट्रा डिस्प्ले
कंपनी के सुपर सीरीज़ के ये तीनों स्मार्ट टीवी सुपर3 मैक्स 65, सुपर3 एक्स 65 और सुपर3 एक्स 55 4के अल्ट्रा डिस्प्ले के साथ आते हैं।
कीमत
सुपर3 मैक्स 65 की कीमत 149,790 रुपए है, सुपर3 एक्स 65 की कीमत 99,790 रुपए है और और सुपर3 एक्स 55 की कीमत 59,790 रुपए है।
लेईको मेंबरशिप
लेईको की सुपर3 टीवी सीरीज़ 2 साल के लेईको मेंबरशिप के साथ आते हैं, जिनकी कीमत करीब 9,800 रुपए है। यह मेम्बरशिप फुल एंटरटेनमेंट के पैकेज के साथ आता है।
ये है फायदा
इस मेम्बरशिप के साथ यूज़र्स को भारत के बड़े कंटेंट लाइब्रेरी, जो कि 2000 फुल एचडी/एचडी हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्में देती है, का एक्सेस मिलता है। इसके साथ ही 100 से ज्यादा टीवी चैनल, 3.5 मिलियन गाने और 50 से अधिक लाइव कॉन्सर्ट भी मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








