Home
News

Lenovo K8 Plus भारत में लॉन्च, कीमत 10,999 रु

By Agrahi

लेनोवो ने भारत में K सीरीज का लेटेस्ट एडिशन यानी कि नया स्मार्टफोन Lenovo K8 Plus लॉन्च कर दिया है। इस फोन की हाईलाइट है इसका डूअल रियर कैमरा है, जो कि इन दिनों लगभग हर नए स्मार्टफोन में आपको देखने को मिलेगा। लेकिन खास है इसकी कीमत जो कि मार्केट में अन्य से कम है।

Lenovo K8 Plus भारत में लॉन्च, कीमत 10,999 रु

लेनोवो के इस स्मार्टफोन की कीमत भारत में 10,999 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन फ्लिप्कार्ट पर एक्सक्लूसिव है, इस फोन की सेल 7 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। चलिए अब देखते हैं इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन।

डिस्प्ले

डिस्प्ले

फोन में 5.2 इंच का फुल एचडी आईपीएस स्क्रीन दिया गया है। फोन में 178 डिग्री व्यू एंगल और 450 निट्स ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने oleophobic कोटिंग दी है, साथ ही इसमें कोनिंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन दिया है।

ओएस और फीचर्स

ओएस और फीचर्स

यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रायड 7.1.1 नॉगट के साथ आता है। हाल ही श्याओमी ने भी एंड्रायड वन स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो कि स्टॉक एंड्रायड के साथ आता है। इस फोन में कंपनी मल्टी विंडो सॉफ्टवेयर दिया है और इसमें बंडल नोटिफिकेशन का फीचर भी है।

प्रोसेसिंग पॉवर

प्रोसेसिंग पॉवर

लेनोवो के इस नए स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हेलियो P25 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज के साथ आता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

डूअल रियर कैमरा

डूअल रियर कैमरा

लेनोवो के8 प्लस डूअल रियर कैमरा के साथ आता है। इसमें आपको रियर में 13एमपी प्राइमरी सेंसर और 5 एमपी डेप्थ सेंसर मिलेंगे। इसका प्राइमरी सेंसर सभी डिटेल कैप्चर करता है जबकि सेकेंडरी सेंसर बोकेफ़ इफ़ेक्ट देता है। फोन में 8 एमपी का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

बैटरी

बैटरी

इस स्मार्टफोन में 4000 mAh की दमदार बैटरी है। कंपनी की मानें तो यह 13 घंटों का वेब ब्राउज़िंग, 20 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 100 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है।

लॉन्च ऑफर

लॉन्च ऑफर

फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव इस स्मार्टफोन पर लॉन्च ऑफर्स भी हैं। इसमें बायबैक गारंटी 6 महीनों की है। इस फोन के साथ मोटो पल्स 2 हैडफ़ोन खरीदा जा सकता है जो कि 1599 रुपए से घटकर 599 रुपए में मिलेगा। वहीं यूज़र्स एक्सचेंज ऑफर के तहत 10,000 रुपए तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। इसमें रिलायंस जियो का 30जीबी एक्स्ट्रा डाटा ऑफर भी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lenevo K8 Plus launched with dual rear camera at rs 10999. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X