Home
News

Lenovo ने लॉन्च किए दो लैपटॉप, जानें इनके खास फीचर्स और कीमत

By Devesh

Lenovo कंपनी ने भारत में दो नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं। बुधवार को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में लैपटॉप की नई रेंज उतारी गई है। बुधवार को एक इवेंट के दौरान लेनेवो ने दिल्ली में दो नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं। जिनका मॉडल नंबर Ideapad 330S, Ideapad 530S और IdeaCentre AIO 730S (ऑल-इन-वन) है। इन नए लैपटॉप के बारे में कंपनी ने कहा कि आजकल स्मार्टफोन की जरूरतों को ये लैपटॉप आसानी से पूरा कर सकते हैं। नए लैपटॉप कंपनी की अल्टा-स्लिम रेंज का हिस्सा है। कंपनी का कहना है कि 'एस' लाइन-अप स्लिम बॉडी की ओर इशारा करता है। इसके अलावा कंपनी नए इन दोनों लैपटॉप के बेहतर परफॉरमेंस और बैटरी लाइफ का दावा भी कर रही है।

Lenovo ने लॉन्च किए दो लैपटॉप, जानें इनके खास फीचर्स और कीमत

नए लैपटॉप की कीमत

लेनोवो के इन नए लैपटॉप की कीमत पर नजर डाले तो, Ideapad 530S की कीमत 67,990 रुपये से शुरू होती है। वहीं Ideapad 330S की कीमत 35,990 रुपए से शुरू हो रही है। आप ध्यान रखें कि कीमत कनफिगरेशन के लिहाज़ से ऊपर-नीचे की गई हैं। इन नए लैपटॉप को लेनोवो के एक्सक्लूसिव स्टोर के साथ-साथ क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, ईज़ोन से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने कल के इवेंट में IdeaCentre all-in-one (AIO) 730S को भी शोकेस किया, जिसकी कीमत 77,250 रुपये है।

Ideapad 530S के फीचर्स

Lenovo ने लॉन्च किए दो लैपटॉप, जानें इनके खास फीचर्स और कीमत

अब इन लैपटॉप के कुछ खास फीचर के बारे में बात कर लेते हैं। Ideapad 530S कंपनी की अल्ट्रा-स्लिम रेंज का प्रीमियम लैपटॉप है। इसमें 8 जेन इंटेल कोर आई5-825 ओयू प्रोसेसर है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 3.40 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके अलावा इस लैपटॉप के साथ 8 जीबी डीडीआर4 रैम और 512 जीबी का एसएसडी स्टोरेज भी मिलेगी।
यह लैपटॉप विंडोज़ 10 होम पर चलता है। इसमें 14 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले यूज़र को मिलेगा, जो एंटी ग्लेयर होगा। इस लैपटॉप का कुल वज़न 1.49 किलो है। यह लैपटॉप मेटलिक फिनिश के साथ कूपर रंग वेरिएंट में आया है

बैटरी बैकअप की बात करें तो कंपनी ने दावा किया है कि यह लैपटॉप 8 घंटे की बैटरी लाइफ देता है। इसके साथ ही इसमें रैपिड चार्ज की सुविधा है। जिसकी वजह से यह 15 मिनट में 2 घंटे चलने लायक चार्ज हो जाता है। लैपटॉप में हरमन स्पीकर डोल्बी ऑडियो के साथ मिलेंगे। इसके अतिरिक्त इसमें फिंगरप्रिंट रीडर, बैकलिट कीबोर्ड, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी, कार्ड रीडर जैसे सपोर्ट दिए गए हैं। इस लैपटॉप के साथ यूज़र को 1 साल की ऑनसाइट इंटरनेशनल वारंटी मिलेगी। इसके अलावा खरीदार को 1 साल के लिए मुफ्त मैकेफी लाइव सेफ सपोर्ट भी मिलेगा।

Ideapad 330S के फीचर्स

Lenovo ने लॉन्च किए दो लैपटॉप, जानें इनके खास फीचर्स और कीमत

अब हम कंपनी के दूसरे लैपटॉप Ideapad 330S की बात करते हैं। इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ यूएसबी-टाइप सी, 4 इन 1 कार्ड रीडर है। यह लैपटॉप डोल्बी ऑडियो से लैस है। इस लैपटॉप के टॉप कवर पर मेटल फिनिश है। इसमें 8 जेन इंटेल कोर आई7 855ओयू प्रोसेसर है, जिसकी क्लॉक स्पीड 4.00 गीगाहर्ट्ज़ है। इसमें साथ देते हैं 16 जीबी रैम। स्टोरेज होगा 128 जीबी भी है। इसके अतिरिक्त 23.8 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले एंटी-ग्लेयर के साथ मिलेगा। ग्राफिक के लिए एआईओ 2 जीबी सपोर्ट है। इस लैपटॉप के साथ वायरलेस माउस और कीबोर्ड भी मिलेगा। इसके अलावा लैपटॉप आइरन ग्रे रंग का है। इसमें तीन साल की ऑनसाइट वारंटी दी गई है।

इस लैपटॉप का वजन 1.87 किलो है। इसी रेंज के सभी लैपटॉप में से सबसे हल्का होने का दावा इस लैपटॉप पर किया जा रहा है। Ideapad 330S के लिए 7 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। इसमें भी यूज़र को रैपिड चार्ज फीचर मिलेगा 15 मिनट में यह 2 घंटे का बैक-अप देने लायक चार्ज हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lenovo company has launched two new laptops in India. New range of laptops have been launched at an event held in Delhi on Wednesday. Whose model number is Ideapad 330S, Ideapad 530S and IdeaCentre AIO 730S (All-In-One). The new laptop is part of the company's Alta-Slim range. The company says that 's' indicates line-up slim body.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X