Home
News

Lenovo K10 Note का रिव्यू, जानिए इस फोन की खूबियां, कमियां और X फैक्टर

Lenovo ने एंट्री लेवल से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के तीन नए स्मार्टफोन्स भारतीय मार्केट में उतारे हैं। कंपनी के फ्लैगशिप डिवाइस Z6 Pro को 33,999 रूपए की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। इस मॉडल को हाइपर वीडियो AI क्वाड कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 8GB RAM + 128GB ROM के साथ पेयर किया गया था। यकीनन ये डिवाइस OnePlus 7 सीरीज़ को कड़ी टक्कर देगा।

Lenovo K10 Note की कीमत

वहीं, कंपनी ने अपने बजट स्मार्टफोन Lenovo A6 Note को 7,999 रूपए की कीमत के साथ टेक मार्केट में पेश किया। इसमें 4,000mAh बैटरी, 13MP + 2MP ड्यूल AI रियर कैमरा सेटअप दिया गया था। बता दें कि Z6 Pro और Lenovo A6 Note 11 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

 

कंपनी के अपनी K सीरीज में भी एक नया मॉडल Lenovo K10 Note लेकर आ चुकी है। इस डिवाइस की शुरूआती कीमत 13,999 रूपए है। आप इसे फ्लिपकार्ट पर 16 सितंबर से खरीद सकेंगे। इस आर्टिकल में आपको Lenovo K10 Note की खासियतें, कमियां और X फैक्टर के बारे में डिटेल में जानकारी देंगे।

इस फोन की खासियतें

प्रीमियम लुक्स

Lenovo K10 Note एक बेहद कॉम्पैक्ट फोन है और इस्तेमाल करने में काफी हैंडी भी है। 156.6x74.3x7.88 के डाइमेंशन के साथ इस डिवाइस में 4,050mAh बैटरी यूनिट दी गई है। बैक पैनल को ग्लॉसी फिनिश दी गई है। इसके रियर में ट्रिपल लेंस कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। साथ ही ये स्मार्टफोन Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक से भी लैस है।

क्रिस्प 1080P LCD डिस्प्ले

इसमें 6.3" की शानदार फुल एचडी + डिस्प्ले है जीसे ड्यूड्रॉप नॉच के साथ पेश किया गया है। वीडियो और गेम लवर्स को इसकी डिस्प्ले खासी पसंद आएगी क्योंकि इसकी डिस्प्ले का कलर बैलेंस बेहतरीन है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।

बैटरी लाइफ और हार्डवेयर क्वालिटी

कंपनी ने इस डिवाइस में 4,050mAh बैटरी दी है। मॉडरेट यूज़ करने पर ये आपको पूरे एक दिन का बैटरी बैक-अप देगी। फ़ोन के साथ 18W का चार्जर आता है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

फ़ोन की कीमत के हिसाब से देखा जाये तो Lenovo K10 Note को एक पावरफुल हार्डवेयर सपोर्ट दिया गया है। इसमें क्‍वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर है जिसे 4 जीबी और 6 जीबी रैम के विकल्प के साथ पेश किया गया है। जो यूज़र्स एक बार में कई एप्स का इस्तेमाल करते हैं या गेमिंग का शौक रखते है उनको भी ये फ़ोन निराश नहीं करेगा। PUBG जैसे हाई एन्ड गेम्स भी इस फोन पर स्मूथ चलते हैं।

इस फोन की कमियां

किसी भी फ़ोन के UI को बेहतर बनाता है उसका हैप्टिक फीडबैक। भारत में बड़े के साथ साथ बजट मोबाइल ब्रांड्स की तुलना में Lenovo K10 Note का हैप्टिक फीडबैक अच्छा नहीं है। इसका मुख्य कारण है कि इसमें लगा तप्तिक इंजन काफी कमज़ोर है।

कैमरा सेटअप ने किया निराश

Lenovo K10 Note तीन रियर कैमरे सेटअप से लैस हैं। 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा जो एफ/ 1.8 अपर्चर साथ आता है इसके अलावा एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफ़ोटो लेंस कैमरा है, जिसमे 2X ऑप्टिकल ज़ूम मिलता है और तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा है। 16 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से लो लाइट में ली गयी तस्वीरें निराश करती हैं।

ऐसा ही कुछ हमें सेल्फी कैमरा में भी देखने को मिला। सेल्फी कैमरा की डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स में कुछ परेशानियां हैं। फोटो लेते हुए हल्का ब्यूटी मोड इफ़ेक्ट नज़र आता है। मोड डिसेबल्ड होने के बाद भी। ज़्यादा रोशनी में भी कैमरा का ISO लेवल बैलेंस नहीं रहता जिससे फोटोज की क्वालिटी ख़राब होती है।

The X Factor

Lenovo K10 Note में ख़ास बात ये है कि इसका टेलीफ़ोटो लेंस 2X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है। जिससे आप अपने सब्जेक्ट को पास ला सकते हैं। 2X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ ली गयी फोटोज की क्वालिटी क्रिस्प है और इसमें नेचुरल कलर भी निकल के आता है। साथ ही इस लेंस से आपको वीडियो शूट करने का ऑप्शन भी मिलता है।

निष्कर्ष

Lenovo K10 Note बेहतरीन फीचर्स और हार्डवेयर के साथ आया है पर कंपनी उसे पूरी तरह ऑप्टिमाइज़ नहीं किया है। यही वजह है कि फ़ोन की परफॉरमेंस स्लो है पर फ़ोन का stock Android जैसा UI, क्रिस्प फुल एचडी + डिस्प्ले, अच्छी बैटरी लाइफ और 2X ऑप्टिकल ज़ूम कैमरा फीचर्स अपने सेगमेंट में इसे एक अलग पहचान ज़रूर देती हैं ।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lenovo company has launched a new smartphone Lenovo K10 note in India. We are telling you by writing a review of this phone in Hindi. The price of this phone, including the features, we will tell both the good and bad things of all the specifications.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X