Home
News

4जीबी रैम के साथ आएगा लेनोवो के5 नोट, सामने आया टीज़र

By Agrahi

लेनोवो ने अपने नए और शानदार स्मार्टफोन के5 नोट को भारत में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी अपने इस फोन को 1 अगस्त को पेश करेगी। हालाँकि कंपनी ने लॉन्च से पहले ही बता दिया है कि यह फोन 2जीबी रैम के बजाय 4जीबी रैम के साथ उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि लेनोवो के5 नोट का 2 जीबी रैम वैरिएंट चाइना में जनवरी में लॉन्च हुआ था।

लेनोवो के5 नोट की कीमत चाइना में CNY 1,099 (लगभग 11,350 रुपए) रखी गई थी। यह फोन के 2 जीबी रैम वैरिएंट की कीमत थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस स्मार्टफोन के 4जीबी रैम वैरिएंट की कीमत थोड़ी ज्यादा ही होगी।

मेटल बॉडी

मेटल बॉडी

लेनोवो के5 नोट में फुल मेटल बॉडी दी गई है। जो कि लेनोवो के4 नोट में नहीं थी। मेटल बॉडी से फोन का लुक और भी प्रीमियम और क्लासी लगता है।

प्रोसेसर

प्रोसेसर

लेनोवो के5 नोट में के चाइना वैरिएंट में 1.8 GHz, 64 बिट ऑक्टा कोर मीडियाटेक हेलियो पी10 प्रोसेसर दिया है। जिसके साथ 2 जीबी रैम दी गई है।

इंटरनल मैमोरी

इंटरनल मैमोरी

फोन में 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 128GB बढ़ाया जा सकता है। यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आता है।

डिस्प्ले

डिस्प्ले

के5 नोट में 5.5 इंच का फल एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 1080*1920 पिक्सल है।

कैमरा

कैमरा

फोन में पीडीएफ ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और ड्यूल टोन एलईडी फ़्लैश दिया है। इसी के साथ इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

एंड्रायड लॉलीपॉप

एंड्रायड लॉलीपॉप

फोन में एंड्रायड का 5.1 लॉलीपॉप वर्जन दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lenovo K5 Note with 4GB ram variant is set to launch in India hindi. Company launched 2GB ram variant of lenovo k5 note in China.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X