Lenovo K8 भारत में लॉन्च, कम कीमत और बेहतर फीचर है इसकी खासियत
अपनी K8 series को आगे बढ़ाते हुए लेनोवो स्मार्टफोन ब्रांड ने अपना नया स्मार्टफोन लेनोवो के8 भारत में लॉन्च कर दिया है. लेनोवो का यह फोन के8 series का सबसे कम कीमत का फोन है. इस फोन की कीमत भारत में 10,499 रुपए रखी गई है. बता दें कि इससे पहले कंपनी के8 series में लेनोवो के8 नोट और के8 प्लस भी लॉन्च कर चुकी है.

K8 series का यह नया स्मार्टफोन कंपनी ने ट्विटर के जरिए पेश किया है. यह स्मार्टफोन ऑफलाइन एक्सक्लूसिव है और इसकी सेल रिटेल आउटलेट्स के जरिए शुरू कर दी गई है. अन्य स्मार्टफोन की तरह के8 series के इस फोन में डूअल रियर कैमरा सेटअप नहीं है, हालांकि इसके फीचर्स भी काफी शानदार हैं, तो चलिए जानते हैं फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशन.

Lenovo K8 स्पेसिफिकेशन
Lenovo K8 में 5.2 इंच का IPS HD डिस्प्ले दिया गया है, यह फोन 2.5 D ग्लास के साथ आता है. फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. इस फोन में 2.3GHz ऑक्टा कोर मीडियाटेक हेलिओ P20 प्रोसेसर है. यह फोन 3जीबी रैम और 32जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है. इसकी स्टोरेज को और बढ़ाया जा सकता है.
कैमरा ऑप्टिक्स के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का सिंगल सेंसर है, जो PDAF और LED फ़्लैश के साथ आता है. इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है, इसके फ्रंट में भी फ़्लैश दिया गया है.
यह नया स्मार्टफोन एंड्रायड 7.1.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें 4000mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी है जो कि कंपनी के अनुसार 1.5 दिनों का बैकअप दे सकती है. इस फोन में Dolby Atmos सिंगल स्पीकर है. यह फोन डूअल सिम सपोर्ट करता है. फोन में 4जी VoLTE सपोर्ट भी है और यह फोन वेनोम ब्लैक और फाइन गोल्ड कलर में आता है.


Click it and Unblock the Notifications








