लेनोवो ने लॉन्च किया 16mp कैमरे वाला स्मार्टफोन Vibe Shot
लेनोवो ने अपना नया फ़ोन Vibe Shot लॉन्च कर दिया है। यह फ़ोन एक कैमरा सेंट्रिक फोन है और उन यूज़र्स के लिए एक दम परफेक्ट है जो अपने स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा कैमरा क्वालिटी को देखते हैं। इस फोन में 16mp का दमदार कैमरा है। यह फोन Samsung Galaxy A7 और Sony Xperia C5 Ultra जैसे बढ़े फोन को टक्कर दे सकता है।
लेनोवो के इस फोन का सभी को बेसब्री से इन्तजार था। कंपनी इस फ़ोन की घोषणा फरवरी में बार्सिलोना में हुए एक इवेंट Mobile World Congress के दौरान की थी। लेनोवो ने अपने इस नए स्मर्र्टफोन Vibe Shot की कीमत 25,499 रुपए रखी है। यूज़र्स इस फोन के लिए सोमवार शाम 6 बजे से कंपनी की वेबसाइट TheDoStore.com पर प्रीआर्डर कर सकते हैं।
फीचर्स पर एक नजर-
1
गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ इस फ़ोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेसोल्यूशन 1080x1920p है।
2
Vibe Shot का सबसे शानदार फीचर है इसका दमदार 19mp का रियर कैमरा, जिसमें 16:9 BSI सेंसर और ट्राई कलर फ़्लैश दिया है। यह स्मार्टफोन इन्फ्रारेड फोकस सेंसर सपोर्ट करता है जो कि नार्मल ऑटोफोकस से दुगुना तेजी से काम करता है। इस फ़ोन में 8mp का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
3
फ़ोन में एंड्राइड लॉलीपॉप 5.1 है और यह 1.7GHz क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 615 ओक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह फ़ोन 4G LTE, 3G सपोर्ट करता है।
4
लेनोवो के स्मार्टफोन Vibe Shot 3GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। इस फोन में मेमोरी कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया है।
5
इस फ़ोन 2,900mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








