लेनोवो का शानदार फीचर्स वाला कनवर्टिबल लैपटॉप योगा 700 लॉन्च
टेक कंपनी ने लेनोवो ने योगा सीरीज में अपना नाय लैपटॉप योगा 700 लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है 14 इंच स्क्रीन के साथ और 11 इंच स्क्रीन के साथ। दोनों ही लैपटॉप में लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 दिया गया है।
11 इंच वैरिएंट की कीमत 649 डॉलर, लगभग 42,400 रुपए और 14 इंच की कीमत 700 डॉलर, लगभग 52,200 रुपए तय की गई है। लेनोवो के इस नए कनवर्टिबल लैपटॉप को कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे, टेबलेट, लैपटॉप, स्टैंड आदि।
लेनोवो के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट जॉनसन जिया ने कहा कि 'हम जानते हैं कि अच्छा परफॉर्मेंस, पोर्टेबल, अच्छा साउंड और डिस्प्ले ऐसे फीचर्स हैं जो ग्राहक अच्छे लैपटॉप में चाहते हैं। इसीलिए हमने इन सब बातों को ध्यान में रखकर ही Yoga 700 को बनाया है।'
ये हैं इसके फीचर्स:
कन्वर्टेबल योगा 700 : फीचर्स
11 इंच व 14 इंच की दो स्क्रीन में लॉन्च किया गया है। इसमें 10 पॉइंट टच स्क्रीन वाला फुल एचडी डिस्प्ले है।
कन्वर्टेबल योगा 700 : फीचर्स
14 इंच वाला योगा 700 लैपटॉप में सिक्स्थ जनरेशन इंटेल कोर i7 प्रोसेसर है जबकि 11 इंच की स्क्रीन वाले लैपटॉप में 64-bit Intel Core m3-6Y30 प्रोसेसर दिया गया है।
कन्वर्टेबल योगा 700 : फीचर्स
इन दोनों लैपटॉप में विंडोज 10 दिया गया है।
कन्वर्टेबल योगा 700 : फीचर्स
14 इंच स्क्रीन वाले योगा 700 में 8GB DDR3L रैम दी गयी है, जबकि 11 इंच में 8GB रैम है।
कन्वर्टेबल योगा 700 : फीचर्स
14 इंच में यूजर्स को 256GB SSD इंटरनल स्टोरेज मिलेगा और 11 इंच में 128GB SSD।
कन्वर्टेबल योगा 700 : फीचर्स
ऑडियो के लिए इसमें डॉल्बी DS1.0 होम थिएटर टेक दिया हुआ है।
कन्वर्टेबल योगा 700 : फीचर्स
14 इंच वाले में 45Whr ली-पॉलीमर बैटरी है जबकि 11 इंच वाले में 40Whr ली-पॉलीमर बैटरी है।
कन्वर्टेबल योगा 700 : फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1, यूएसबी 3.0, कार्ड रीडर और HDMI दिया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications








