ऐसा एंड्रायड टैबलेट जिसमें लगा है प्रोजेक्टर
काफी सालों पहले कुछ मोबाइल प्रोजेक्टर के साथ बाजार में आए थे लेकिन वे चल नहीं पाए, लिनोवो ने इस बार अपनी टैबलेट रेंज में एक नया प्रयोग किय है। लिनोवो योगा टैबलेट 2 प्रो में न सिर्फ आप साधारण टैब की तरह सर्फिंग कर सकेंगे बल्कि इसमें प्रोजेक्टर की सुविधा भी दी गई है, यानी आप बड़े परदें पर अपनी पसंद की मूवी भी देख सकते हैं। योगा 2 प्रो का भार 950 ग्राम और साइज 3.7 एमएम है। इसमें चौथी पीढ़ी का इंटल एटम प्रोसेसर दिया गया है जिसमें मल्टीटास्किंग काम भी किए जा सकते हैं।

इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 32 जीबी की इनबिल्ड मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्सपेंड कर सकते हैं। योगा टैबलेट 2 प्रो में चार तरह के मोड दिए गए हैं जिनकी मदद से आप इसे कहीं पर भी फिट कर सकते हैं। जैसे इसे लटकाया जा सकता है, स्टैंड की तरह रख सकते हैं या फिर रीडिंग मोड में रख सकते हैं। हालाकि लिनोवो ने अभी इसकी कीमत के बारे में कुछ भी नहीं कहा है, अक्टूबर के आखिरी तक ये बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
<center><iframe width="100%" height="465" src="//www.youtube.com/embed/QyZpIVFlon8" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications







