5100mAh बैटरी, ये है स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर स्मार्टफोन
oi
-Agrahi
लेनोवो पी2 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुका है। इस फोन में 5100mAh बैटरी है।
By Agrahi
लेनोवो पी2 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। यह फोन फ्लिप्कार्ट पर एक्सक्लूसिव है। लेनोवो के इस फोन का 3जीबी रैम वैरिएंट 16,999 रुपए जबकि 4जीबी रैम वैरिएंट 17,999 रुपए में पेश किया गया है। फोन में 5100mAh की शानदार बैटरी दी गई है।

लेनोवो पी2 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5 इंच एफएचडी 1080पी सुपर AMOLED डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 2GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। फोन 3जीबी और 4जीबी के दो रैम वैरिएंट में आता है। दोनों ही मॉडल में 32जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इस शानदार स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है, जो कि इसके फ्रंट में है। लेनोवो पी2 एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कामा दिया है, जिसमें सोनी आईएमएक्स258 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 5एमपी फ्रंट सेल्फी शूटर है।
स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी LTE सपोर्ट दिया गया है। फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट है और ब्लूटूथ व वाई-फाई की सुविधा भी है। इस फोन में 5100mAh बैटरी दी है। जो कि कंपनी के अनुसार तीन दिनों का बैटरी लाइफ देती है। इस फोन में क्वालकॉम फ़ास्ट चार्जिंग भी दिया है।
Comments
Best Mobiles in India
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी न्यूज़
नोटिफिकेशन पाएं
Allow Notifications
You have already subscribed
English summary
Lenovo P2 with a massive 5,100mAh battery launched in India at Rs. 16,999. Read more in Hindi.


Click it and Unblock the Notifications