दमदार फीचर्स के साथ Lenovo S5, K5 और K5 play लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स
लिनोवो ने मंगलवार को चीन में तीन नए स्मार्टफोन Lenovo K5 S5 और K5 play लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने तीनों स्मार्टफोन में अलग-अलग फीचर्स और स्पेक्स दिए हैं, साथ ही तीनों फोन को अलग-अलग कीमत के साथ पेश किया है। कंपनी ने इन तीनों ही फोन को एंट्री लेवल स्मार्टफोन कैटेगिरी में पेश किया है, जिनकी कीमत 7,200 से शुरू है।
चीन में इन तीनों फोन की प्री बुकिंग लॉन्च के साथ ही शुरू हो गई है। K5 और K5 play 17 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, वहीं Lenovo S5 की सेल 23 मार्च से शुरू होगी। आइए जानते हैं इन तीनों फोन की कीमत, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन के बारे में।

लिनोवो ने फिलहाल ये तीनों स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए गए हैं और भारत समेत बाकी देशों में इनकी उपलब्धता को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
लिनोवो S5 की कीमत और फीचर्स-

लिनोवो S5 की कीमत की बात करें, तो इसे 999 युआन यानी करीब 10,300 रुपए में पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को रैम और स्टोरेज के आधार पर तीन वेरिएंट में पेश किया है और ये कीमत इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की है।
इस फोन के 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 1199 युआन यानी करीब 12,400 रुपए है। 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट को 1,499 युआन यानी करीब 15,400 रुपए में लॉन्च किया है। इस फोन को ब्लैक, रेड वेरिएंट में पेश किया गया है।
इस स्मार्टफोन में 5.7-इंच का फुल HD प्लस डिस्प्ले दिया है, जो 2160 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूश के साथ आता है। डिसप्ले को पावर देने के लिए इस फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है। ये फोन एड्रिनो 506 GPU के साथ क्वालकोम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर पर रन करता है। ये फोन एंड्रॉइड 8.0 ओरियो ओएस के साथ कंपनी के अपने ZUI 3.7 यूजर इंटरफेस पर चलता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया है, जो 13 मेगापिक्सल मोनोक्रोम और RGB सेंसर के साथ आता है। लो लाइट फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने इस फोन में एलईडी फ्लैश दिया है।
फ्रंट कैमरा की बात करें, तो इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जो फेस डिटेक्शन और रियल टाइम AI फीचर्स के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाईफाई 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPU, USB टाइप-C पोर्ट और डुअल सिम सपोर्ट जैसे ऑप्शन दिए हैं।
लिनोवो K5 और K5 play की कीमत और फीचर्स-

लिनोवो K5 और K5 Play की कीमत की बात करें, तो लिनोवो K5 को 899 युआन यानी करीब 9,300 रुपए और K5 प्ले को 699 युआन, करीब 7200 रुपए में लॉन्च किया है।इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में 5.7-इंच का HD प्लस डिस्प्ले दिया है, जो 1440 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। दोनों ही स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं।
लिनोवो K5 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। वहीं, K5 प्ले में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2MP सेकेंडरी सेंसर है। दोनों स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। ये फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं।
लिनोवो के ये दोनों फोन 3000mAh की बैटरी के साथ आते हैं। कनेक्टिविटी फीचर की बात करें, तो ये फोन 4G VoLTE, वाईफाई 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPS, माइक्रो USB पोर्ट और डुअल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं।
कंपनी ने इन स्मार्टफोन में रैम और प्रोसेसर के आधार पर अलग-अलग फीचर्स के साथ पेश किया है। लेनोवो K5 में मीडियाटेक MT650 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और माली T860 GPU है, वहीं K5 प्ले में क्वालकोम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और एड्रिनो 505 GPU है। लेनोवो K5 में 3GB रैम-32GB इंटरनल स्टोरेज और K5 प्ले में 2GB रैम-16GB इंटरनल स्टोरेज है।


Click it and Unblock the Notifications








