Home
News

लेनोवो ने भारत में लॉन्च किए टैब 4 सीरीज़ टेबलेट्स, कीमत 12,990 रु से शुरू

By Agrahi

लेनोवो ने भरत में 4 नए टैबलेट टैब 4 सीरीज़ में लॉन्च कर दिए हैं. अपने इन टैबलेट्स की कीमत कंपनी ने 12,990 रुपए से शुरू की है. इन लेटेस्ट टैब में Tab 4 8, Tab 4 8 Plus, Tab 4 10 और Tab 4 10 plus शामिल है.

लेनोवो ने भारत में लॉन्च किए टैब 4 सीरीज़ टेबलेट्स, कीमत 12,990 रु से शुरू

लेनोवो टैब 4 सीरीज़ को कंपनी ने सबसे पहले इस साल MWC 2017 के tech शो में पेश किया था. इस series के सभी टैबलेट्स एंड्रायड 7.0 नॉगट ओएस पर काम करते हैं. इनकी कीमत 12,990 रु से 29,990 रुपए के बीच है और यह सभी टैब फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव हैं. हालाँकि कंपनी ने अभी इनकी सेल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

लेनोवो टैब 4 8
इस टैब में 8 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले है. इसके साथ ही इसमें 1.4GHz क्वाड कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है, इसके साथ टैब में है अड्रेनो 308 GPU. यह टैब 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसमें 5 एमपी रियर और 2एमपी सेल्फी कैमरा भी है. टैब में 4जी LTE, वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स हैं. इस टैब की बैटरी 4850mAh है और यह इस लिस्ट में सबसे कम कीमत है टैब है. इसकी कीमत 12,990 रुपए है और यह स्लेट ब्लैक कलर में मिलेगा.

लेनोवो टैब 4 8 प्लस
लेनोवो टैब 4 8 प्लस में 8 इंच का फुलएचडी आईपीएस डिस्प्ले है. इसमें 2GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है, इसमें टैब में 3/4जीबी रैम और 16/64जीबी स्टोरेज होगी. इसमें 8 एमपी का रियर कैमरा दिया है और इसका फ्रंट कैमरा 5 एमपी का है. यह टैब 4जी LTE, वाईफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ आता है, इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है. इसकी बैटरी 4850mAh की है, इस टैब की कीमत 16,990 रुपए है.

लेनोवो टैब 4 10
लेनोवो का यह टैब 10.1 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें 1.4GHz क्वाड कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है और अड्रेनो 308 GPU है. इसकी रैम 2जीबी की है जबकि स्टोरेज 16जीबी की है. इसमें 5एमपी रियर और 2एमपी फ्रंट कैमरा है. इस टैब में 7000mAh बैटरी हो.

लेनोवो टैब 4 10 प्लस
लेनोवो टैब 4 10 प्लस में 10.1 इंच का फुलएचडी आईपीएस डिस्प्ले है. इसमें 2GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है, इसमें टैब में 3/4जीबी रैम और 16/64जीबी स्टोरेज होगी. यह टैब 4जी LTE, वाईफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ आता है, इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है. इसकी बैटरी 7000mAh की है, इस टैब की कीमत 24,990 रुपए है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Lenovo Tab 4 series with 4G LTE launched in India, price starts from Rs. 12,990. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X